{"_id":"753a774e8c1a4413486304116de6a005","slug":"panchayat-election-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान बिरारी की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान बिरारी की बढ़ी मुश्किलें
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम प्रधान बिरारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रधान पद पर रहते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया है। ग्राम गोगला के लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने शपथ पत्र पर गलत जानकारी दी है। इस संबंध में उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ग्राम प्रधान पद पर रहते हुए कोई भी व्यक्ति जिला पंचायत सदस्य अथवा क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं लड़ सकता है। इसके बाद भी कई प्रधान बिना इस्तीफा दिए ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतर गए हैं। लेकिन, अब ऐसे उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ब्लाक बिरधा के ग्राम बिरारी के मजरा गोगला के लोगों ने ग्राम प्रधान बिरारी की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। उन्होंने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने तथ्यों को छिपाया और नामांकन पत्र भरते समय शपथ पत्र पर गलत जानकारी दी है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 96 कल्यान पुरा से भरे गए नामांकन को निरस्त करने की मांग की है। शिकायती पत्र में सोन सिंह, मनोज कुमार, जितेंद्र, कमल सिंह, ग्याप्रसाद, माखन, बब्लू, सुल्तान सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
जांच पर सबकी नजर
ग्राम प्रधान पद पर रहते हुए नामांकन पत्र भरने का मामला गर्मा गया है, जिससे अब नामांकन पत्रों की जांच पर सबकी नजरें टिक गई हैं। निर्वाचन अधिकारी ऐसे मामले में क्या निर्णय लेते हैं, यह महत्वपूर्ण होगा।