{"_id":"60b92f608ebc3ed468422e69","slug":"panchayat-chunav-sub-election-lalitpur-news-jhs1962948156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के उप चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के उप चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पड़े सदस्य ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव कराने की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। यह चुनाव उन ग्राम प्रधानों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जिन ग्राम पंचायतों में पर्याप्त संख्या में सदस्य ग्राम पंचायत नहीं चुने गए हैं। इससे कई ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हो पाया था।
प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान रिक्त रह गई सीटों पर उप चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया है। चुनाव की तिथि निर्धारित होने से जिले में फिर से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव कार्यक्रम के तहत छह जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सात जून को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे के उपरांत प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। बारह जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। चौदह जून को मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ की जाएगी।
सदस्य ग्राम पंचायत के नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित विकासखंडों में संबंधित निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों की बिक्री जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत, विकास भवन से की जाएगी व नामांकन पत्र अपर जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में जमा किए जाएंगे। उधर, निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने जनपद के सभी अधिकारियों को अवगत कराया है कि चुनाव के संबंध में 4 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया है, इसमें मतदान कराने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि वार्ड 14 मड़ावरा सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य के निधन से सीट रिक्त हुई है। वहीं, 1181 सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर चुनाव के दौरान किसी ने नामांकन पत्र नहीं भरा था, इस कारण यहां चुनाव नहीं कराए जा सके थे। इस वजह से 124 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हो सका था, जिससे इन ग्राम पंचायतों के प्रधान पिछले दिनों शपथ नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
------
इतने चुने जाएंगे सदस्य
जिले में उप चुनाव के दौरान 1293 ग्राम पंचायत सदस्य एवं सदस्य जिला पंचायत वार्ड मड़ावरा चुना जाएगा। सदस्य ग्राम पंचायत की रिक्त सीटों की ब्लाकवार संख्या पर नजर डालें तो मड़ावरा में 263, तालबेहट में 127, महरौनी में 148, बार में 161, बिरधा में 246, जखौरा में 348 सदस्य ग्राम पंचायत के पद रिक्त हैं।