{"_id":"60887b9b8ebc3eb9222cbd85","slug":"pali-guideline-violation-lalitpur-news-jhs193998584","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना गाइड लाइन को भूल खरीदारी में मस्त ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना गाइड लाइन को भूल खरीदारी में मस्त ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली (ललितपुर) । नगर पंचायत पाली के बाजार में कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ रही हैं। भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है, लेकिन यहां के व्यापारियों के साथ-साथ कोरोना संक्रमित व्यापारी और उनके परिवार के लोग भी कमाई के चक्कर में दुकानें खोल रहे हैं। कुछ जागरूक लोगों द्वारा इस बात की शिकायत जिम्मेदारों से की जा रही है, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कोरोना महामारी के संक्रमितों की संख्या पिछले लगभग 20 दिनों में काफी तेजी के बढ़ रही है, जिसके चलते अस्पतालों में जगह का अभाव होने लगा है। संक्रमित होने पर चिकित्सकों द्वारा मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। पाली में लगभग एक सप्ताह पूर्व पांच कोरोना संक्रमित मरीज निकले थे, जिसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा प्रभारी द्वारा दी गई थी। उक्त लोगों को चिकित्सकों द्वारा होम आइसोलेशन में रहने एवं उनके परिजनों को जांच कराकर होम आइसोलेट होने की सलाह दी गई थी। बावजूद इसके संक्रमित मरीजों में से कुछ मरीज स्वयं तथा उनके परिजन मुख्य बाजार में अपने प्रतिष्ठान लगातार खोल रहे हैं।
समाजसेवियों द्वारा यह जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। लेकिन किन कारणों से प्रशासनिक अधिकारी कार्य के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं, यह यक्ष प्रश्न बनकर रह गया है। संक्रमितों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके चलते कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से आमलोगों को भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा है। कस्बे में भी संक्रमण का फैलाव तेजी के साथ हो सकता है। प्रशासन के तमाम इंतजाम के बाद भी लोगों में लापरवाही का आलम जारी है, जो आने बाले दिनों के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
----
असुविधा बन रहा घबराहट का कारण
प्रशासनिक अनदेखी के कारण दवाओं से कम, असुविधाओं के चलते लोग ज्यादा घबरा रहे हैं। जिले में लगातार हो रही मौतों से लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है।