फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Paisent should be provide good health facility

मरीजों को दी जाएं बेहतर सुविधाएं: स्वास्थ्य मंत्री

Thu, 16 Jul 2020 09:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Paisent should be provide good health facility
महिला अस्पताल में निरीक्षण करते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को चिकित्सा और स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान कोविड हेल्पडेस्क पर थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीजन की मात्रा की जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीजन की मात्रा की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश के बाद इमरजेंसी आउटडोर वार्ड में चिकित्सक से मरीजों को दी जा रही उपचार और दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन सिलिंडर की जानकारी ली। चिकित्सक ने बताया कि दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं, ऑक्सीजन सिलिंडर कार्य कर रहे हैं। कोविड-19 के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की मंशानुसार उपचार को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। तत्पश्चात चिकित्सालय के एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां पर पत्रकारों से बातचीत में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। स्टाफ को निर्देश दिए कि सभी वार्डों और शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। शौचालयों में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के निरीक्षण में मेटरनिटी वार्ड (प्रसवोत्तर कक्ष) का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि प्रसव के लिए आने वाली प्रसूताओं के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नि:शुल्क एंबुलेंस के माध्यम से महिलाओं को घर से लाया व ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण को कम करने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाये गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। शासन द्वारा इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, अनिवार्य रुप से मास्क पहनना, बार-बार हाथ धोना व दो गज की दूरी बनाए रखना आवश्यक है। अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि बचाव के नियमों का पालन करें। इससे स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करें।

क्वारंटीन सेंटरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें
सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने वार्ता की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के क्वारंटीरन सेंटरों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखीं जाएं, मरीजों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार उपचारित करें। इस दौरान जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, एएसपी सदर बृजेश कुमार सिंह, सीएमएस पुरुष डॉ. एसके वासबानी, सीएमएस महिला डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान, जिला सूचना अधिकारी पीयूषचंद्र राय आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed