{"_id":"65d27264f8c05e9eec067ecf","slug":"pac-jawans-wife-commits-suicide-after-being-hurt-by-spoiled-paper-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-110582-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेपर खराब होने से आहत पीएसी जवान की पत्नी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेपर खराब होने से आहत पीएसी जवान की पत्नी ने दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर खराब होने से आहत पीएसी जवान की नवविवाहिता पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा हाल निवासी पटेल नगर मोनिका (22) पत्नी राजेंद्र निरंजन का शव रविवार सुबह घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता निर्भान निरंजन निवासी ग्राम मसौराखुर्द ने बताया कि मोनिका का पति राजेंद्र झांसी में पीएसी में तैनात है। इस कारण से मोनिका के साथ उसका छोटा भाई शैलेंद्र भी आता-जाता रहता था। मोनिका ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। उसका परीक्षा सेंटर सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सेंट डोमनिक इंटर कॉलेज (एसडीएस) में था। 17 फरवरी को दूसरी पाली में परीक्षा देने गई थी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रश्न सही नहीं गए।
परीक्षा देकर जब लौटकर आई तो वह निराश व उदास थी। पेपर खराब होने की बात उसने अपने भाई शैलेंद्र व अन्य परिजनों को बताई थी। परिजनों ने उसे पास हो जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद थोड़ा बहुत खाना खाने के बाद रात में मोनिका अपने कमरे में सोने के लिए चली गई, जबकि भाई शैलेंद्र दूसरे कमरे में सो गया। रविवार सुबह देर तक जब मोनिका नहीं जागी तो भाई शैलेंद्र उसे जगाने गया। आवाज देने के बाद भी जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो कुछ शंका हुई और उसने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो छत के कुंदे से दुपट्टे से मोनिका का शव लटक रहा था। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-- -- -- --
पति की तरह ही पुलिसकर्मी बनने की थी इच्छा
मोनिका की शादी मई 2023 में पीएसी में तैनात राजेंद्र निरंजन के साथ हुई थी। स्नातक पास मोनिका की इच्छा पति की तरह पुलिस विभाग में जाने की थी। इसके लिए वह पुलिस भर्ती का इंतजार कर रही थी। भर्ती निकली तो उसने आवेदन कर दिया था। परीक्षा में पास होने के लिए मोनिका पति से अनुभव भी लेती रहती थी। मोनिका ने पटेलनगर में रहकर काफी तैयारी भी की थी। उसे परीक्षा पास करने की पूरी उम्मीद थी।
विज्ञापन
-- -- -- -
चिकित्सकीय पैनल ने किया पोस्टमार्टम
मौत का सही कारण जानने के लिए चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के अनुसार युवती की मौत फंदे से लटकने से हुई है।
-- -- -- -- --
युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने पेपर खराब होने को लेकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर