{"_id":"7b498c5c6def2be10099fb007196f62f","slug":"overnight-two-feeders-power-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर गुल रही दो फीडरों की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर गुल रही दो फीडरों की बिजली
ललितपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर की विद्युत व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है, कभी ट्रांसफार्मर खराब तो कभी हाइटेंशन तारों में फाल्ट के कारण घंटों या फिर कई दिनों तक बिजली बाधित बनी रहती है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की देर शाम को अलग-अलग स्थानों पर हाइटेंशन तारों में फाल्ट के चलते तीन फीडरों की बिजली रात भर गुल रही। वहीं, देवगढ़ फीडर की आपूर्ति भी देर शाम को गुल हो जाने के बाद सुबह सुचारु की जा सकी।
गल्लामंडी स्थित 66/33 केवीए सब स्टेशन पर स्थापित फीडर नंबर एक, तीन, चार, पांच व देवगढ़ की बिजली आपूर्ति हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट के चलते रात भर गुल रही। फीडर नंबर एक के अंतर्गत हाइटेंशन लाइन की डिस्क पंचर होने के चलते बृहस्पतिवार की रात 8.10 बजे एक दर्जन मुहल्लों की बिजली गुल हो गइ। इस वजह से फीडर एक के तहत आने वाले इलाइट चौराहा, रामनगर, वंशीपुरा, बसंतबिहार कालौनी, झांसीपुरा, अजीतापडुरा, लकडय़ापुरा, तलैयापुरा, बगड़ापुरा, कसाइमंडी, पिसनारी आदि मुहल्लों की आपूर्ति गुल हो गइ। तीन घंटे बाद रात 11.02 बजे फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। फीडर चार के अंतर्गत मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास रात 11.10 बजे 11 हजार केवी लाइन के हाइटेंशन तार आपस में जुड़ गए, जिससे इसके अंतर्गत आने वाले सदनशाह क्षेत्र, कचहरी क्षेत्र, वर्णी चौराहा, गांधी नगर, चंडीमंदिर, स्टेशन, जिलापरिषद आदि मुहल्लों की आपूर्ति तीन घंटे तक ठप रही।
फीडर चार के हाइटेंशन तार जुडने के कारण गल्लामंडी सब स्टेशन पर आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर के 33 केवी लाइन के फ्यूज उड़ गए। जिससे फीडर पांच की आपूर्ति भी बाधित हो गई। देर रात सवा दो बजे उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा व अवर अभियंता एस.पी.सिंह ने मौके पर पहुंचकर तार जुड़वाए, इसके बाद इन दोनों फीडरों को जोडने वाले आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर को चेक कर इसमें बन रही एअर को निकाला गया। तब कहीं जाकर अल सुबह 5.55 बजे दोनों फीडरों की आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीण क्षेत्र के देवगढ़ फीडर की बिजली हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट बताकर बृहस्पतिवार की शाम 6.50 बजे शटडाउन लेकर बंद करा दी गई। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार की सुबह 8.05 बजे ही सुचारु की जा सकी। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि आए दिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था से गुजरना होता है। कई बार तो 10 से 12 घंटे तो कई बार दो दिनों तक भी बिजली संकट का सामना करना पड़ता है।
ट्रांसफार्मर खराब होने से दो दिन ठप रही आपूर्ति
ललितपुर। नझाई बाजार स्थित 33 केवीए सब स्टेशन परिसर में स्थापित 630 केवीए ट्रांसफार्मर दो दिन बाद भी नहीं बदला सका। विद्युत स्टोर झांसी से ही यह ट्रांसफार्मर आने में दो दिन लग गए।
शुक्रवार की शाम तक ट्रांसफार्मर तो मंगा लिया गया, लेकिन देर शाम तक ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया जा सका, जिससे उपभोक्ताओं को दो दिन तक अंधकार में रहकर नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ा। यह ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण इससे जुड़े लगभग पांच सैकड़ा से अधिक उपभोक्ताओं को दो दिन तक बिजली नहीं मिलने से परेशान होना पड़ा। हालांकि विभागीय अफसरों के अनुसार शुक्रवार की रात तक ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति सुचारु किए जाने की उम्मीद जताई गई है।