फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Overload more , but not installed transformer

ओवरलोड अधिक, फिर भी नहीं लगाए ट्रांसफार्मर

Sat, 17 Oct 2015 12:13 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Sat, 17 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। ओवरलोड कम करने के लिए उप्र पॉवर कार्पोरेशन के निर्देश पर शहर में चिह्नित स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाए तो जा रहे हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद भी ओवरलोड की समस्या समाप्त नहीं हो सकी है। स्थिति यह है कि ओवरलोड के कारण हाईटेंशन व एलटी लाइन के तार टूट रहे हैं तथा ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। 

विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा नगर में सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए गली- मुहल्लों व मुख्य सड़कों पर विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। वर्षों से स्थापित ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, हाईटेंशन व एलटी लाइन के तार टूट रहे हैं, जिसके चलते शहर में रोस्टिंग के अलावा तीन से चार घंटे की अघोषित बिजली कटौती हो जाती है। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा शहर में ओवरलोड कम करने और विद्युत चोरी रोकने के लिए 100 केवीए के 95 नए ट्रांसफार्मर लगाने व काली रबर युक्त बंच केबल बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

 शहर में अब तक 83 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा चुके हैं। कंपनी द्वारा शहर में ट्रांसफार्मर स्थापित तो कर दिए गए हैं, लेकिन शहर में अब भी कई ऐसे मुहल्ले व स्थान हैं, जहां विभाग द्वारा पूर्व से स्थापित ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड है। इसके बाद भी ऐसे स्थानों को कंपनी द्वारा चिह्नित नहीं किया गया है और न ही वहां कंपनी द्वारा उक्त योजना के ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए है, जिससे वहां अब भी ओवरलोड की समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्थानों पर है ओवरलोड की समस्या

ललितपुर। विभाग द्वारा पूर्व में स्थापित विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने वाले स्थानों पर ओवरलोड की समस्या है। इसके तहत मुहल्ला तालाबपुरा स्थित रामलीला मैदान, आजाद चौक, चौबयाना स्थित रघुनाथ जी मंदिर, चांदमारी, वसुंधरा कालोनी, चंडी मंदिर, गांधी नगर स्थित सूचना केंद्र, समाज कल्याण विभाग के पास, गुरुनानक धर्मशाला, नईबस्ती स्थित बिहारी राशन के पास, स्टेशन रोड पर सपा कार्यालय के पास ओवरलोड की विकराल समस्या के बाद भी उक्त क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किए गए और न ही ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है। 





दो महीने में बदले खराब ट्रांसफार्मर

ललितपुर। नगर में कंपनी द्वारा ओवरलोड कम करने के लिए स्थापित किए जाने वाले लगभग आधा दर्जन ट्रांसफार्मर दो माह पूर्व खराब हो गए थे, जो कंपनी द्वारा दो माह बाद बुधवार को बदले जा सके हैं। इसके चलते उक्त स्थानों पर पूर्व में विभाग द्वारा स्थापित ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति दी गई, लेकिन यहां लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान रहे। यह ट्रांसफार्मर शहर में तुवन मंदिर के पास ईदगाह, इलाइट चौराहा, स्टेशन रोड, पंजाब नेशनल बैंक और नहर रोड आदि स्थानों पर स्थापित हैं।  




50 प्रतिशत ही दिया गया ट्रांसफार्मरों पर लोड

ललितपुर। उप्र पावर कार्पोरेशन द्वारा शहर में रिस्ट्रक्चर्ड एसीलिरिटेड पावर डेवलेपमेंट रिफार्म प्रोग्राम के तहत ओवरलोड कम करने को 95 ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की योजना है, जिनमें 83 ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए, लेकिन कंपनी द्वारा उक्त ट्रांसफार्मरों पर मात्र पचास प्रतिशत लोड ही दिया जा रहा है, जिसके चलते शहर में अब भी ओवरलोड की समस्या समाप्त नहीं हो सकी है। हालांकि, कंपनी द्वारा अभी तक विभाग को उक्त ट्रांसफार्मर सौंपे भी नहीं गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed