फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Out of 203 health sub-centres, 148 do not have delivery facilities

Lalitpur News: 203 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में 148 पर प्रसव की सुविधा नहीं

Tue, 03 Jun 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Out of 203 health sub-centres, 148 do not have delivery facilities
ललितपुर। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। हालात यह है कि 203 में 148 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर प्रसव की सुविधा नहीं है। 32 उपकेंद्रों पर कर्मचारी तक तैनात नहीं हैं। निकटवर्ती उपकेंद्रों के कर्मियों को संबद्ध कर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। गर्भवतियों को प्रसव के लिए ब्लॉक अथवा जिला मुख्यालय पर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं। प्राथमिक जांच व उपचार के साथ यहां परामर्श की सुविधा की गई थी। लेकिन, लंबे अरसे बाद भी उपकेंद्रों की सुविधाएं धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। आंकड़ों के अनुसार 203 उपकेंद्रों पर एएनएम का एक-एक पद स्वीकृत है, लेकिन 32 केंद्रों पर एएनएम की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन

148 उपकेंद्रों पर प्रसव की सुविधा नहीं है। महज 55 पर ही सामान्य प्रसव की सुविधा है। कुछ पर सुविधाएं न होने से एएनएम, आंगनबाड़ी केंद्र व गांव के अन्य स्थानों पर कार्य कर रही हैं। ऐसे में गांव में टीकाकरण तक ही सुविधाएं सीमित रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed