फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oth not to sell tobaco

पान मसाला नहीं बेचेंगे व्यापारी

Thu, 02 Apr 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
oth not to sell tobaco
जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से पान मसाला एवं गुटखा नहीं ब? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि व्यापारी अपनी दुकानों में पान मसाला नहीं बेचेंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय अग्रवाल और व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ हुई बैठक में बताया गया कि देश कोराना वायरस की राष्ट्रीय आपदा से जूझ रहा है। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि गुटखा और पान मसाला कोराना बीमारी के संक्रमण में सहायक है। इसलिए पान मसाला का निर्माण, वितरण व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसी का पालन करते हुए व्यापारी अपनी दुकानों से पान मसाला हटा देंगे। न तो पान मसाला की बिक्री करेंगे और न ही बेचने वालों का समर्थन करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि यदि कोई व्यापारी पान मसाला बेचता है व उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो व्यापार मंडल किसी तरह का सहयोग नहीं करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, समित समैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed