फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Orderly dies after suffering burns from fire caused by bidi smoking.

Lalitpur News: बीड़ी पीने से लगी आग से झुलसे अर्दली की मौत

Mon, 21 Sep 2026 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Orderly dies after suffering burns from fire caused by bidi smoking.
ललितपुर। आठ दिन पूर्व आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हुए तहसील पाली में अर्दली के पद पर कार्यरत 53 वर्षीय संजीव कुमार निवासी मोहल्ला विष्णुपुरा की इलाज के दौरान शनिवार की रात को मेडिकल कॉलेज झांसी में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक के बहनोई जयपाल ने बताया कि संजीव कुमार तहसील पाली में अर्दली के पद पर कार्यरत थे। 12 सितंबर की रात को ड्यूटी से घर आए थे। परिजनों ने बताया कि रास्ते में बाइक के बार-बार बंद होने पर वह बाइक की टंकी से आई पेट्रोल पाइप को निकालकर साफ कर रहे थे। इस दौरान वह बीड़ी पी रहे थे, जैसे ही उन्होंने साफ करने के लिए पेट्रोल पाइप को मुंह में लगाया, मुंह में पूर्व से दबाई गई बीड़ी से पेट्रोल ने आग पकड़ ली और संजीव के शरीर में आग लग गई थी। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर आए और उन्होंने शरीर में लगी आग को बुझाया था। लेकिन संजीव आग से झुलसकर गंभीर घायल हो गए थे। आनन-फानन में उनको मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया था। शनिवार की रात को संजीव की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को लेकर ललितपुर आए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक अपनी बहन का इकलौता भाई था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed