{"_id":"5f06251a8ebc3e63725ade4b","slug":"online-course-for-teachers-lalitpur-news-jhs171077457","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन कराए जाएंगे सेवारत प्रशिक्षण कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन कराए जाएंगे सेवारत प्रशिक्षण कोर्स
विज्ञापन
teacher
- फोटो : teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अब ऑनलाइन सेवारत प्रशिक्षण कोर्स कराए जाएंगे। इसके माड्यूल ऑनलाइन मोड में तैयार किए जा रहे हैं। इसमें 15 जुलाई तक प्रशिक्षण की पहली व दूसरी यूनिट लांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोविड-19 महामारी के कारण परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। इस दौरान शिक्षकों के प्रशिक्षण भी नहीं हो पाए हैं। भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एक स्थान पर अधिक व्यक्तियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम नहीं किए जाने हैं, जिसे ध्यान में रखकर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया कि सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाइन मोड में संचालित किया जाना है। परिषद द्वारा पूर्व में तैयार किए गए शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल को ऑनलाइन प्रारूप में एससीईआरटी, डाइट में कार्यरत शिक्षक प्रशिक्षकों एवं परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुभवी और योग्य शिक्षकों के सहयोग से ऑनलाइन मोड में तैयार कराया जा रहा है। इसमें जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आईसीटी के संकाय के अंतर्गत अपना योगदान देने वाले पूर्व सह समन्वयक एवं प्रधानाध्यापक हेमंत तिवारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा को इस कार्य हेतु चयनित किया गया है।
उधर, प्रधानाध्यापक हेमंत तिवारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस मॉड्यूल को ऑनलाइन मोड में तैयार किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्रदेश से 18 लोगों को चयनित किया गया है। मॉड्यूल ऑनलाइन होने पर शिक्षकों को अब डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की शासन की ओर से तैयारी है।
विज्ञापन
----
माड्यूल में ये हैं यूनिट
माड्यूूल में दस में से दो यूनिटों पर काम चल रहा है। इनमें आप और हम गणित के बीच, संख्या पूर्व अवधारणा शामिल है। इसके अलावा मापन, आंकड़ों की समझ, जोड़, घटाना, गुणा, भाग, स्थानीय मान जैसी यूनिटों को ऑनलाइन मोड में काम चल रहा है।