{"_id":"690b97a8f951e3dc9f0e67bc","slug":"one-rack-of-2700-metric-tonnes-of-fertilizer-arrived-three-more-racks-will-arrive-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-145556-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 2700 मीट्रिक टन खाद की एक रैक आई, तीन रैक और आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 2700 मीट्रिक टन खाद की एक रैक आई, तीन रैक और आएंगी
विज्ञापन
अभी भी जिले में साढ़े सात हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के लिए जनपद में डीएपी खाद की चार रैक आ रही हैं। इनमें एक रैक बुधवार को न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन स्थित मालगोदाम पर आ गई है। इसके साथ ही चार हजार, 2200 और 2700 मीट्रिक टन की तीन रैक और आनी हैं। इससे जनपद में किसानों को खाद के लिए काफी राहत मिल सकेगी।
जनपद में किसानों को रबी की खेती में खाद की कोई कमी न हो, इसके लिए कृषि और सहकारिता विभाग के माध्यम से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में अभी आठ हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। जबकि बुधवार को 2700 मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन स्थित मालगोदाम पर आ गई है, जिसकी अनलोडिंग शुरू कर दी गई है। चार रैक के माध्यम से जनपद को कुल 11,600 मीट्रिक टन खाद की उपलब्धता हो जाएगी। इससे किसानों को रबी के सीजन में खाद की समस्या से निजात मिल जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
न्यू ललितपुर टाउन ललितपुर स्टेशन पर बुधवार को 2700 मीट्रिक टन खाद की एक रैक आ गई है। इसके बाद अलग-अलग दिनों में 8900 मीट्रिक टन खाद की तीन रैक आनी हैं, जो इसी सप्ताह आने की संभावना है।
विज्ञापन
-राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी