फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one held in munim loot case

मुनीम से लूट में एक पकड़ा, जल्द खुलासे का दावा

Wed, 27 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 27 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। सोमवार को दिनदहाडे़ झांसी के एक मुनीम से 1.30 लाख रुपये की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव ने दावा किया है कि इस मामले का शीघ्र ही पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन



झांसी के पुराना बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठान विशाल बैरिंग का शिवाजी नगर निवासी मुनीम बृजपाल सिंह से सोमवार को बदमाशों ने  उस समय 1.30 लाख रुपये लूट लिए थे, जब वह दुकानों से उधारी के 1.30 लाख रुपये की उगाही के बाद शाम चार बजे तालबेहट से मैजिक गाड़ी में बैठकर झांसी जा रहा था। झांसी तक चलने वाली इस मैजिक गाड़ी में अन्य छह सवारी भी बैठी थी। रास्ते में सागर राजमार्ग पर झरर घाट व हनौता गांव के मध्य बिना नंबर की दो मोटर साइकिलों से आए चार अज्ञात बदमाशों ने मैजिक को ओवरटेक करके उसमें सवार मुनीम को बाहर खींच लिया था। मैजिक गाड़ी का ड्राइवर यह देख अन्य सवारियों को लेकर झांसी की ओर भाग गया था। बदमाशों ने कट्टे की बट से हमला करके मुनीम को लहूलुहान करके नकदी भरा बैग छीनकर भाग गए थे। इस बैग में एक लाख तीस हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने मुनीम की तहरीर पर अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ लूट की धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन




लूट की वारदात से पूरे क्षेत्र में  हड़कंप मच गया था। लूट की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने इस मामले के शीघ्र खुलासेे के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक तालबेहट शशिकांत दीक्षित, उपनिरीक्षक अनिल कुमार राणा, थानाध्यक्ष जखौरा हाकिम सिंह, थानाध्यक्ष पूराकलां मुकेश वर्मा, उपनिरीक्षक देवी सिंह एवं एसओजी प्रभारी शंशाक राजपूत की टीमें बनाकर बदमाशों को पकड़ने के लिए सोमवार की रात में क्षेत्र एवं आसपास के जिलों में कई स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगने का दावा किया जा रहा हैं। लुटेरों  में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पूछे जाने पर बताया है कि पुलिस टीम सही दिशा में काम कर रही है। काफी सफलता भी मिली है। शीघ्र ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 एव तीमारदारों ंको धूप में खड़ा होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed