फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one fault four substation

एक लाइन में फाल्ट आने पर ठप हो जाते चार सब स्टेशन

Fri, 25 Sep 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
one fault four substation
transfarmers - फोटो : transfarmers
ललितपुर। बाईपास बिजली घर को जाने वाली 33 केवी की एक लाइन छह महीने और दूसरी लाइन एक महीने से खराब पड़ी है। इसके चलते बिरधा, पाली को जाने वाली लाइन से जोड़कर अब बाईपास बिजली घर के फीडरों को भी बिजली दी जा रही है। ऐसे में कहीं भी फाल्ट आने पर चारों सब स्टेशन की बिजली एक साथ ठप हो जाती है, जिससे सैकड़ों गांव के ग्रामीण उपभोक्ताओं को घंटों बिजली गुल रहने से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्राम रोंड़ा स्थित 132 केवी सब स्टेशन से बाईपास सब स्टेशन के लिए 33 केवी की लाइन बिछाई गई है। जबकि एक लाइन बिरधा, पाली और बंगरिया सब स्टेशन को दूसरी 33 केवी लाइन गई। यह 33 केवी लाइन हाइवे पर सिंगरौली रेलवे पुल के नीचे से अंडरग्राउंड करके निकाली गई है। इसके लिए यहां बाईपास के लिए 33 केवी की अंडरग्राउंड दो केबिलें बिछाई गई हैं। इसमें एक केबिल करीब छह माह पहले खराब हो गई थी, जिसको बदलने के लिए बिजली विभाग द्वारा एस्टीमेट तो बनाया गया, लेकिन अभी तक लाइन नहीं बदल सकी। वहीं एक महीने पहले यहां रेलवे पुल के नीचे से निकली दूसरी केबिल भी खराब हो गई। इसके बाद विभाग द्वारा बाईपास बिजली घर की लाइन को बिरधा, पाली जाने वाली 33 केवी लाइन से जोड़ दिया गया। तब से बिरधा, पाली जाने वाली लाइन से ही बाईपास विद्युत सब स्टेशन को बिजली दी जा रही है। ऐसे में जब भी बिरधा, पाली सब स्टेशन वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आता है तो इन सभी सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। यदि यह फाल्ट रात के समय आता है तो पूरी रात भर ग्रामीणों को बिना बिजली के अंधेरे में ही रहना पड़ता है।
विज्ञापन

कल्यानपुरा से बनाई गईं नई लाइनें, कहीं काम जारी, कहीं अधूरी
बाईपास, बिरधा, पाली, बंगरिया के लिए कल्यानपुरा से 33 केवी क्षमता की नई विद्युत लाइनों को बनाया गया है, जिनमें बाईपास की 33 केवी लाइन का काम पूरा हो चुका है, लेकिन यह लाइन अभी कुछ कमियों की वजह से चालू नहीं हो सकी है। वहीं पाली की लाइन चार्ज हो चुकी थी, लेकिन अभी यहां भी बिरधा जाने वाली पुरानी लाइन से ही बिजली आपूर्ति हो रही है। जबकि बिरधा को बनाई जाने वाली 33 केवी लाइन का काम अभी अधूरा पड़ा हुआ, जिससे बनने में दो माह तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरौली रेलवे पुल के पास बाईपास सब स्टेशन को जाने वाली खराब हो चुकी 33 केवी लाइन को बदलने के लिए एस्टीमेट बनाकर चीफ अभियंता को भेजा गया है। एस्टीमेट को स्वीकृति मिलने के बाद केबिल बदलने का कार्य किया जाएगा। बाईपास के लिए एक अलग से कल्यानपुरा से नई 33 केवी लाइन भी बनकर तैयार हो गई है। जब भी आवश्यकता होगी, कल्यानपुरा की लाइन से जोड़कर यहां बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।
आकाश सचान, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed