फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one died in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Sat, 26 Dec 2020 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरियावंशा में सड़क पर पिकअप वाहन के खुुले गेट मेें मोटरसाइकिल टकराने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मेेमो मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिवनीखुर्द निवासी किशोरी (25 वर्ष) पुत्र बाबूलाल बृहस्पतिवार की देर शाम 6.45 बजे जाखलौन क्षेत्र से पिपरिया वंशा के पास बाइक से लौट रहा था, उसके पीछे उसके गांव का ही कोमल (30 वर्ष) पुत्र निर्भय सिंह लोधी जाखलौन से ललितपुर की तरह आ रहा था। अभी वह ग्राम पिपरियावंशा के पास पहुंचा था कि तभी सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन के चालक ने अचानक गेट खोल दिया। जिससे तेज रफ्तार बाइक पिकअप वाहन के गेेट से टकरा गई । जिसमें बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख पिकअप चालक अपना वाहन लेकर तत्काल मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। झांसी ले जाते समय किशोर की रास्ते में ही मौत हो गई। दूसरे घायल कोमल का उपचार चल रहा है। पुुलिस ने उक्त मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed