फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one died in bike crash

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत

Mon, 05 Jul 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
one died in bike crash
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोविंद सागर बांध तिराहा के पास तीन दिन पहले दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में घायल हुए एक बाइक सवार की झांसी से लौटते समय मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी गर्भवती है, उसके एक छोटी बेटी भी है।
विज्ञापन

थाना पाली के अंतर्गत ग्राम निवाहो निवासी रामदीन सहरिया (23) पुत्र हल्काईं सहरिया इंदौर में मजदूरी करता था। करीब बीस दिन पहले वह इंदौर से आकर अपनी ससुराल कस्बा नाराहट चला गया और वहां करीब 15 दिन तक रहा। इसके बाद वह अपने गांव निवाहो लौट आया। एक जुलाई को जब वह अपने रिश्तेदारों को ललितपुर छोड़कर वापस गांव जा रहा था, वह गोविंद सागर बांध तिराहा के पास ही पहुंचा था कि तभी सामने से आ रही एक दूसरे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी मिलने पर उसे परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और उसी रात को उसे बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों की सलाह पर झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका दो दिन तक उपचार चला। इसके बाद परिजन उसे ग्वालियर ले जाने का विचार बनाने लगे, लेकिन पैसों का इंतजाम होने में देरी होने के चलते परिजन शनिवार को उसे लेकर गांव लौट रहे थे कि रास्ते में उसकी हालत अचानक से बिगड़ गई और झांसी से लौटते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिस पर वह उसका शव जिला अस्पताल ले आए। मृतक के चचेरे भाई सुंदर सहरिया ने बताया कि मृतक के पास गांव में करीब दो एकड़ जमीन है और उसे तीन चार दिन में इंदौर काम पर लौटना था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। मृतक के एक बेटी है और उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed