{"_id":"69580ff043d12e839205140f","slug":"on-the-second-day-of-the-campaign-the-no-helmet-no-fuel-order-was-not-followed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-149070-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अभियान के दूसरे दिन ही नो हेलमेट, नो फ्यूल के आदेश का नहीं दिखा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अभियान के दूसरे दिन ही नो हेलमेट, नो फ्यूल के आदेश का नहीं दिखा पालन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन के निर्देश पर नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाया जा रहा है। अब बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन, शहर में आधे पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जा रहा तो कुछ पर मनाही की जा रही है।
एक से 31 जनवरी तक नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलना है। इसका उद्देश्य चालकों को सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। अभियान जिला सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर में इस अभियान का असर दिखाई नहीं दिया। शहर व आसपास के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के खुलेआम पेट्रोल बिकते हुए दिखाई दिए। जबकि अधिकारियों का कहना है कि बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर रोक लगा दी गई है। एक माह तक अभियान चलाया जाएगा। लेकिन दूसरे दिन भी इस अभियान का असर दिखाई नहीं दिया है।