फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   On the order of the court, a murder report was filed on five

न्यायालय के आदेश पर पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Dec 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
On the order of the court, a murder report was filed on five
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचनौंदाकलां के पास छह माह पूर्व ट्रेन से कटकर महिला की मौत के मामले में थाना बानपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना मोहनगढ़ के ग्राम इकबालपुरा निवासी मुकेश पुत्र बालू ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन की कुसुम की शादी आठ-नौ वर्ष पहले ग्राम कचनौंदाकलां निवासी बैजनाथ पुत्र कंछेदी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति बैजनाथ, सास साबो, चाचा ससुर छक्की, उसके बहन के पति का भांजा थाना जाखलौन के ग्राम नयागांव निवासी पचू और उसकी बुआ राजो मारपीट करते, खाना, कपड़ा, दवा न देकर परेशान करते और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन

जिसकी शिकायत उसकी बहन ने उससे की। जिस पर उसने उन्हें काफी समझाया और बहन का घर न टूट जाए, इसलिए वह सब लोग बहन का जुल्म सहते रह। इसके बाद 22/23 जून 2021 को रात में पति बैजनाथ ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, तो बहन ने पैसे देने से मना कर दिया। रात्रि 10 बजे बहन ने उसे फोन पर बताया था कि ये लोग बेवजह शराब के पैैसे को लेकर मारपीट कर गंभीर घटना कर सकते हैं। उसने कहा कि वह सुबह आए। इसी बात को लेकर उसे पति समेत अन्य सभी ससुरालियों ने उसकी बहन से मारपीट कर दहेज की पूर्ति नहीं होने पर उसकी हत्या कर उसके शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे लाइन पर फेंक दिया। जानकारी मिलने पर वह घटना स्थल पहुंचा, तो शव सील था। उसने घटना की जानकारी थाना बानपुर में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब बानपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उक्त सभी ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed