फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old sampada find in Bawadi

नवागढ़ की चंदेलकालीन बावड़ी में मिली प्राचीन पुरा संपदा

Sat, 29 Aug 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Old sampada find in Bawadi
नवागढ़ में स्थित जैन मंदिर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर नवागढ़ तीर्थक्षेत्र की चंदेलकालीन बावड़ी में प्राचीन पुरा संपदा पाई गई है। यहां का इतिहास काफी पुराना है। यहां खुदाई में कई अति प्राचीन मूर्तियां एवं पुरातात्विक साक्ष्य, औजार मिलते हैं।
विज्ञापन

चंदेल शासकों द्वारा विभिन्न नगरों में विशाल किले, गढ़ी, सरोवर, बावड़ी, कूप एवं मंदिरों का निर्माण कराया गया। जिससे कृषि एवं व्यापार से समृद्धि के द्वार खुले। प्रजा में निर्भयता, सांस्कृति-क धार्मिक, संपदा एवं खुशहाली से शासन में स्थिरता तथा शासक के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण भाव बढ़ता है। तीर्थक्षेत्र के प्रचारमंत्री डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने बताया कि नवागढ़ में भी कई बावड़ियां थी, जो धीरे-धीरे नष्ट होती गई, क्षेत्र के निर्देशक निशांत भैया ने हाल ही में यहां नष्ट होती 40 फुट वृत्ताकार विशाल बावड़ी की सफाई का कार्य कराया। जिसमें जैन तीर्थंकर का शिर एवं आदिनाथ भगवान की शिर विहीन पद्मासन प्रतिमा, पाषाण कलश, खंडित अभिलेख, कलाकृतियां एवं मृदभांड प्राप्त हुए हैं, जो नवागढ़ की प्राचीनता, संपन्नता,
विज्ञापन

समृद्धि एवं संस्कृति को सिद्ध करते हैं। इस बावड़ी का निर्माण इस प्रकार किया गया कि दोनों ओर से व्यक्ति नीचे उतरकर जल की सतह पर पहुंचकर जल प्राप्त कर सकते हैं। विशाल बावड़ी का जीर्णोद्धार शेष है। ब्रह्मचारी निशांत भैया द्वारा अन्वेषित जैन पहाड़ी की कच्छप शिला के आधार एवं छत में 8000 वर्ष प्राचीन जैन दर्शन के गूढ़ रहस्य वाली शैलचित्रावली मिली है। विगत दिनों रूप सिंह गुर्जर के यहां खनन में पार्श्वनाथ भगवान की खंडित प्रतिमा प्राप्त हुई थी, जो अत्यंत विलक्षण और प्राचीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब में नवागढ़ क्षेत्र का अवलोकन करने गया था तो मैंने भी वहाँ स्थित प्राचीन अवशेषों को देखा था। नवागढ़ में निरंतर हो रहे अनुसंधान से प्राप्त हो रहे नए तथ्यों से अनेक बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हो रही हैं। इस कार्य में जुटी टीम बधाई की पात्र है। नवागढ़ क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा।

- ब्रह्मचारी जय कुमार निशांत भैया, क्षेत्र निर्देशक
- नवागढ़ में होने वाले अन्वेषण यहां की समृद्ध संस्कृति, इतिहास, राजनीतिक संबद्धता यहां के ग्रामीण जनों की खुशहाली को दर्शाते हैं। न जाने कितने क्षेत्र में फैला होगा यह नवागढ़, जहां आज तरह-तरह के साक्ष्य प्राप्त हो रहे हैं।पुरातात्विक महत्व से भरा पड़ा हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है नवागढ़।
- एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed