फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now pregnant women will not be discharged prematurely

Lalitpur News: अब प्रसूताएं नहीं होंगी समय से पहले डिस्चार्ज

Thu, 27 Feb 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Now pregnant women will not be discharged prematurely
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अब प्रसूताओं को समय से पहले डिस्चार्ज नहीं होना होगा। कार्यदायी संस्था ने पीएनसी वार्ड की मरम्मत कर मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द कर दिया है। सामान्य प्रसव वाली महिलाओं को पीएनसी वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
महिला अस्पताल में पीएनसी वार्ड की मरम्मत के चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे खाली करा लिया था। इस वार्ड की प्रसूताओं को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया जा रहा था। इस वार्ड में भीड़ ज्यादा होने से जहां सिजेरियन प्रसव वाली महिलाओं को संक्रमण का खतरा था, वहीं कई प्रसूताओं को समय से पहले ही डिस्चार्ज करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लेकिन, अब कार्यदायी संस्था ने पीएनसी वार्ड की मरम्मत कर कॉलेज प्रशासन को सुपुर्द कर दिया है। बेड व अन्य सामग्री को व्यवस्थित कर प्रसूताओं को भर्ती किया जा रहा है। यहां सामान्य प्रसूताओं के लिए 36 बेड की सुविधा हो गई है। साथ ही सिजेरियन प्रसव वार्ड से भीड़ छंट गई है। यहां महज छह प्रसूताएं भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पीएनसी वार्ड की मरम्मत पूर्ण होने के बाद कार्यदायी संस्था ने सुपुर्द कर दिया है। अब सामान्य प्रसूताओं को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed