फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   notice for encrochment

तालाब की जमीन पर निकाला छज्जा, नोटिस

Tue, 17 Mar 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
notice for encrochment
ललितपुर। नगर पालिका ने दो लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इन्होंने सुम्मेरा तालाब की जमीन पर छज्जा निकाल लिया है तो किसी ने टपरा डालकर टिनशेड बना लिया है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ. संजय कुमार मिश्र ने नोटिस जारी कर कहा है कि नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत तीन दिन में अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिन लोगों ने सुम्मेरा तालाब की जमीन पर अतिक्रमण किया है, उनमें नाजो पत्नी स्व. मो. सिद्दीक, अरविंद पुत्र कपूरचंद्र, सुरेंद्र कुमार जैन पुत्र परमानंद, शंकर यादव पुत्र नाथूराम यादव, साबिर पुत्र पीर मुहम्मद, देव सिंह यादव पुत्र रामसेवक यादव, श्रीराम व मनीराम पुत्रगण कुंदनलाल यादव, शंकर रैकवार, रामकिशन सहरिया और राजीव जैन शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त लोगों ने सुम्मेरा तालाब पर अपने मकानों के पीछे तालाब की बाउंड्रीवाल पर दीवार बनाकर, टपरा डालकर, टिनशेड और छज्जा निकालकर निर्माण कर लिया है, जो अवैध तरीके से अतिक्रमण करने की श्रेणी में आता है। नोटिस मिलने के तीन दिन के अंदर इसे स्वयं हटा लें, अन्यथा अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि नगर पालिका अतिक्रमण को लेकर गंभीर है। पालिका ने सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सड़क किनारे पीली पट्टी बनाने का निर्णय लिया है, ताकि यदि कोई दुकानदार पीली पट्टी के आगे अतिक्रमण करता है अथवा दुकान लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed