फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No parking zone is, but not parking

नो पार्किंग जोन तो है, पर पार्किंग नहीं

Tue, 19 Jul 2016 01:03 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 19 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
No parking zone is, but not parking
नो पार्किंग जोन तो है, पर पार्किंग नहीं - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। शहर में नो पार्किंग जोन तो तय हैं, लेकिन पार्किंग कहां होनी है, यह तय करना किसी ने जरूरी नहीं समझा। शहर के सबसे व्यस्त घंटाघर से सावरकर चौक तक का इलाका यातायात पुलिस ने नो पार्किंग जोन बना दिया है, लेकिन यहां आने वालों के लिए अभी तक यह तय नहीं किया गया कि वह अपने वाहन कहां खड़े करेंगे। इस इलाके में बना व्यावसायिक कॉम्पलेक्सों में भी पार्किंग स्थल नहीं बने है, लेकिन अफसर उन पर कार्रवाई के स्थान पर आम लोगों के चालान करने में अपना जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में वाहनों की संख्या तो दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन वाहन पार्किंग के लिए शहर में कोई व्यवस्था नहीं है। वाहन पार्किंग के लिए लोगों को खुद ही स्थान की जुगाड़ बनानी पड़ती है, या किसी दुकान के सामने वाहन खड़े करने के लिए दुकानदार के सामने गिड़गिड़ाना पड़ता है। पार्किंग की सबसे अधिक समस्या पुरानी सदर तहसील तिराहे से मवेशी बाजार तक, सावरकर चौक से तालाबपुरा तिराहे व तहसील चौराहे से जेल चौराहे तक के मुख्य मार्ग पर अधिक है। इसके अलावा मुख्य बाजार में भी पार्किंग की गंभीर समस्या है। वन-वे यातायात प्रणाली लागू होने के बाद सावरकर चौक से घंटाघर की ओर जाने वाला रास्ता बाइक के अलावा अन्य वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाजार खरीददारी करने के लिए वाहन से आए लोगों को वाहन पार्किंग के लिए वीरसावरकर चौक से एक-एक किलोमीटर तक कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को मजबूरी में तालाबपुरा मार्ग पर सड़क किनारे दुकानदारों के हाथ जोड़कर वाहन खड़े करने पड़ते हैं। लेकिन, इससे यातायात भी बाधित होता है, जिससे राहगीरों की भी समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका, जिला प्रशासन व प्राधिकरण विभाग को जल्द ही पार्किंग स्थल उपलब्ध करने के लिए कदम उठाना होगा, वरना आने वाले दिनों में यह स्थिति और भी बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कब चलेगा प्राधिकरण का बुलडोजर
नगर सीमा के भीतर दो दर्जन से अधिक निजी कॉमर्शियल कांपलेक्स व मार्केट संचालित किए जा रहे हैं। इन कॉमर्शियल कांपलैक्स के मानचित्र में स्वीकृत पार्किंग स्थल की जगह पर भवन स्वामियों द्वारा दुकानों का निर्माण कर लिया है। पार्किंग के स्थान पर दुकानें बन जाने के कारण वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे है, इससे यातायात बाधित हो रहा है और जनता को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इनमें से कुछ भवनों पर प्राधिकरण विभाग द्वारा मुकदमा भी चलाया जा रहा है, लेकिन प्राधिकरण विभाग व प्रशासन अब तक एक भी कॉमर्शियल कांपलेक्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाया है।


पार्किंग पीडब्लूडी की सड़क पर और टैक्स वसूल रही नगर पालिका
नगर में टैक्सी पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, इसके बावजूद भी नगर पालिका द्वारा टैक्सी पार्किंग शुल्क की वसूली की जा रही है। नगर में संचालित टैक्सियों की पार्किंग के लिए नगर पालिका द्वारा पार्किंग स्थल की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। नगर पालिका ने लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़कों के किनारे अतिक्रमण करके अस्थायी टैक्सी पार्किंग स्थल बना दिया है और अपने ठेकेदारों से पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूली करा रही है। वर्तमान में मवेेशी बाजार, नदीपुरा के पास, इलाईट चौराहा, जेल चौराहा, नझाई गेट, आजादचौक, कंपनीबाग, देवगढ़ तिराहा आदि स्थानों पर लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क के किनारे टैक्सी पार्किंग स्थल बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed