{"_id":"5ec420228ebc3e907d083169","slug":"no-obbey-of-social-distancing-by-shop-keepers-lalitpur-news-jhs1671019151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार दिखा रहे प्रशासन के आदेश को ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार दिखा रहे प्रशासन के आदेश को ठेंगा
विज्ञापन
ललितपुर। लाक डाउन को लेकर सरकार के नये आदेश आने से पहले तक कुछ दुकानदार आधा शटर खोलकर व्यापार करते रहे। ऐसे में नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों में असंतोष देखा गया। लॉकडाउन के प्रथम चरण में बाजार को पूरी तरह से बंद रखा गया था। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के नियमों का पालन करने की सशर्त पर अनुमति दी गई थी। दूसरे लॉकडाउन में स्थिति को यथावत रखा गया। लेकिन, तीसरे लॉकडाउन में दुकानों को खोले जाने की अनुमति सशर्त दी गई थी। इसमें दिन में एक साइड की दुकानें खोलने तथा दूसरे दिन दूसरी साइड की दुकानें खोलने के आदेश थे। लेकिन, नियमों का पालन नहीं होने पर इस आदेश को वापस ले लिया गया था।
लेकिन, इसके बाद अधिकांश दुकानदार प्रशासन के बंदी के आदेशों को ठेंगा दिखाते रहे। दुकानदार मंगलवार को भी आधी शटर खोलकर कारोबार करते रहे। इन दुकानों में ग्राहकों को बिना सामाजिक दूरी के अंदर बैठा लिया जाता है और कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए बने नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कई दुकानदारों ने पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेलने के लिए अलग से मजदूर रख लिया है, जो प्रशासन व पुलिस के वाहनों की देखरेख में लगा रहता है। जैसे ही अधिकारियों या पुलिस के वाहन आते हैं, आधी खुली शटर को बंद कर दिया जाता है। कई दुकानदारों ने दिखावे के लिए शटर भले ही बंद कर ली हो, लेकिन बाहर बैठकर व्यापार कर रहे हैं। ग्राहकों के आते ही शटर खुलती है और सामान लेने के बाद शटर बंद हो जाती है। बाजार में दुकानदारों की दिनभर भीड़ लगी रहती है। सामाजिक दूरी के नियमों की अनदेखी कर आम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैें, प्रशासन ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
---------
जिले में वनसाइड फार्मूला का कठोरता से पालन कराते हुए दुकानों को खोला जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- योगेश कुमार शुक्ल
जिलाधिकारी

घंटाघर के पास खुली चप्पल जूते की दुकानें- फोटो : LALITPUR

महावीर प्याऊ के पास आधी शटर खोल कर दुकानदारी करते दुकानदार- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन