फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no free roaming in lockdown

अब लॉकडाउन में नहीं घूम सकेंगे अनावश्यक कार्य से बाहर

Wed, 15 Apr 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
no free roaming in lockdown
ललितपुर। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के कारण लॉकडाउन को 19 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यदि इसका नागरिक पालन नहीं करते हैं तो सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए थानावार समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन को 19 दिन के लिए बढ़ाया गया है। इसमें सात दिनों तक सख्ती से पालन करने के निर्देश प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में जिले में भी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सख्ती से पालन कराया जाएगा। अब घरों से बिना मास्क लगाकर निकलने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन सख्ती से कराया जाएगा। सभी लोगों से अपेक्षा व अपील की जाएगी कि सभी लोग प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए बचाव करें, जिससे कि पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतने की आवश्यकता न पड़े। अनावश्यक घर से न निकलें। निकलते समय मॉस्क लगाकर ही निकलें। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बढ़ाए गए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए थाना क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी। पालन करने की जानकारी की जाएगी। जिस थाना क्षेत्र में पालन ठीक तरीके से किया जाएगा, उस थाना क्षेत्र के लिए अच्छे विचार बनाए जाएंगे। जहां पर नियमों को उल्लंघन पाया गया, वहां सख्ती बरती जाएगी। सभी नागरिकों को प्रयास करना चाहिए कि उनके क्षेत्र में सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन

उल्लंघन करने पर पांच के खिलाफ मुकदमा
ललितपुर। थाना मड़ावारा पुलिस ने शांति भंग व लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई विष्णु कुमार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, इसी दौरान ग्राम साढूमल में कुछ लोग शांति भंग व लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए। इस पर एक गांव के निवासी संतोष पुत्र निरपत कुशवाहा, हारे पुत्र हल्कू, अमित श्रीवास्तव पुत्र आनंद स्वरुप, जगदीश पुत्र भरत लोधी और जमुना पुत्र प्यारेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन को बीमारी पर नियंत्रण करने के लिए बढ़ाया गया है। इसका सभी लोग पालन करें, जिससे सख्ती बरतने की आवश्यकता न पड़े। कोई भी अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed