फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no corona four month first time

चार माह बाद पहली बार नहीं मिला कोरोना संक्रमित

Mon, 02 Nov 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
no corona four month first time
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर राहत मिली है। यहां चार महीने में पहली बार एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत भरी सांस ली है। रविवार को 1,532 सैंपल लिए गए थे, इनमें 877 व्यक्तियों की जांच एंटीजन से हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 655 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन

पिछले चार महीने में कोरोना चरम पर था। ऐसा कोई दिन बकाया नहीं जाता था, जब कोई न कोई कोरोना संक्रमित न हुआ हो। लेकिन, चार महीने में पहली बार रविवार को ऐसा हुआ कि कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। इतना ही नहीं पिछले दो सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती गई।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूथ कलेक्शन से 1,532 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 655 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए। 877 व्यक्तियों के सैंपल की जांच एंटीजन किट से हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार माह में पहली बार एक दिन में कोई भी पॉजीटिव नहीं पाया गया है, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्तमान में यह है आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,858 हो गई है। इनमें 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2,772 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 43 संक्रमितों का ही उपचार किया जा रहा है। 1,766 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
------
रविवार को 1,532 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 877 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसीआर जांच के 655 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
- डा. मुकेश दुबे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed