फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no clean pali town

दी्पावली पर्व पर साफ-सुथरा नजर नहीं आ रहा पाली

Fri, 13 Nov 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
no clean pali town
पाली में सड़क किनारे लगा कचरे का ढेर - फोटो : LALITPUR
पाली/ललितपुर। दीपावली पर्व पर नगर में साफ-सफाई नजर नहीं आ रही है। कई जगहों पर गंदगी का अंबार है, साथ ही डंपिंग प्वांइट पर कचरा सड़ांध मार रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को केवल दो दिन ही बचे हैं। इसे लेकर लोग अपने घर व प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई में जुटे हैं। वहीं, नगर पंचायत बेपरवाह बनी हुई है। नगर के तमाम क्षेत्रों में अभी तक साफ-सफाई नहीं कराई गई है। इनमें नगर के हजारिया मंदिर से महावीर स्कूल जाने वाली सड़क, तहसील रोड, बस स्टैंड, मेन बाजार, रेंज चौकी, थाना रोड, हजारिया मार्ग आदि शामिल हैं। हजारिया मंदिर से महावीर स्कूल को जाने वाली सड़क, मेन रोड, गांधी चौक से तहसील जाने वाली सड़क, पंड्याना वार्ड में बसुरियाना की पुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कीचड़ से बदबू फैल रही है। नाला भी हमेशा बजबजाता रहता है। वहीं, गंदगी से उठने वाली सड़ांध से आसपास के लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नगर के मेन बाजार में साफ-सफाई ठीक नहीं तो अन्य जगहों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।-
सुनील नामदेव
कुरयाना वार्ड 2 के महेश कुशवाहा व पानी की टंकी से क्षेत्राधिकारी ऑफिस रोड पर कभी कभार साफ-सफाई हो जाए, यह बड़ी बात है।
हेतराम यादव
नगर पंचायत में सफाई के नाम पर गोलमाल चल रहा है। जिस वजह से नगर में सफाई नजर नहीं आती है।
-महेंद्र चौरसिया
सड़क पर जगह-जगह कचरा व गोबर के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मी सफाई के नाम मस्ती काट रहे हैं।-
रानूू दुबे
पिपरी मोहल्ला
सफाई कर्मियों द्वारा प्रतिदिन नगर की गलियों की सफाई व कचरा प्वाइंट से कचरे का उठान नहीं किया जाता है। दीपावली जैसे पर्व पर भी साफ-सफाई नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रमोद चौरसिया, हजारिया वार्ड
नियमित साफ-सफाई नहीं की जा रही है। जिस वजह से नगर के चौक-चौराहों से लेकर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है।-महेश कुशवाहा
दीपावली पर्व को लेकर नगर की साफ-सफाई कराते हुए कचरा प्वाइंट से नियमित कचरे का उठान कराया जा रहा है, साथ ही नाला की भी सफाई कराई जाती है।
-मधुसूदन जायसवाल ईओ नगर पंचायत पाली

पाली में सड़क पर भरा नालियों का गंदा पानी

पाली में सड़क पर भरा नालियों का गंदा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed