फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   newly arp allotment block

नवनियुक्त एआरपी को किए ब्लाक आवंटित

Wed, 08 Jul 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
newly arp allotment block
education - फोटो : education
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नवनियुक्त एआरपी (एकादमिक रिसोर्स पर्सन) को ब्लाक का आवंटन कर दिए हैं। उन्होंने आवंटित विकासखंड के ब्लाक संसाधन केंद्र में पत्र प्राप्ति के साथ ही योगदान प्रदान करने, विभाग द्वारा निर्धारित दायित्वों का गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छह जुलाई को चयनित एआरपी को ब्लाक आवंटन के लिए काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद ब्लाक का आवंटन कर दिया गया। इसमें गणित विषय से शक्ति सिंह अहिरवार को ब्लाक महरौनी, अंग्रेजी विषय से सुरेंद्र कुमार को जखौरा, अंग्रेजी विषय से संदीप नामदेव को बिरधा, अंग्रेजी विषय से संतोष सिद्दकी को बार, अंग्रेजी विषय से अजय कौशिक को महरौनी, हिंदी विषय से दिलीप सिंह राजपूत को तालबेहट, हिंदी विषय से शैलेंद्र कुमार वर्मा को जखौरा, हिंदी विषय से जयकुमार तिवारी को बार, सामाजिक विज्ञान विषय से महेश कुमार वर्मा को बार, सामाजिक विज्ञान विषय से संतोष कुमार गुप्ता को तालबेहट, सामाजिक विज्ञान विषय से सुरेश कुमार को महरौनी व विज्ञान विषय से दूधलाल यादव को मड़ावरा विकास में तैनात किया गया है। इससे ई- पाठशाला सहित शैक्षिक कार्यक्रमों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

तीन एआरपी से स्पष्टीकरण तलब
बीएसए ने पूर्व से नियुक्त तीन एआरपी को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया कि साप्ताहिक विभागीय समीक्षा बैठकों में विभागीय ग्रुप में मेसेज के माध्यम से अनेक बार उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद भी तीन बैठकों में उपस्थित नहीं हुए। इससे प्रतीत होता है कि विभागीय कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है, जो उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों की अवहेलना है। उन्होंने अनुपस्थिति के संबंध में कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed