फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   newly appointed dm take charge

नवागंतुक जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार ने संभाला पदभार, कोविड कन्ट्रोल रुम का किया निरीक्षण

Mon, 14 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
newly appointed dm take charge
नवागत जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार ने संभाला कार्यभार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी ए दिनेश कुमार ने जनपद के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला और इसके बाद कलेक्ट्रेट में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। परिचय के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या सबसे प्रमुख है, इस समस्या पर पूरी गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड कंट्रोल रूम में उन्होंने प्रभारी से कोविड मामलों की जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी न्यायिक/प्रभारी कोविड कन्ट्रोल रूम लवकुश त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि जनपद में कोविड के मरीजों के लिए तालबेहट में एल-1 एवं एल-2 अस्पताल विकसित किये गए हैं। साथ ही मरीजों की अधिकता को देखते हुए अमरपुर मंडी में भी कोविड अस्पताल तैयार किया गया है। इन अस्पतालों में मरीजों के लिए भोजन, पानी, दवाएं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, साथ ही जनपद के उच्च अधिकारी लगातार इन कोविड अस्पतालों की निगरानी करते हैं। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिचय बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अधिकारियों से बारी-बारी परिचय लिया गया एवं जनपद में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विकासपरक कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह वर्ष 2014 में आगरा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, 2016 में ललितपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, 2016 में ही मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट, 2017 में मुख्य विकास अधिकारी झांसी, 2018 में विशेष सचिव लघु सिंचाई, 2018 में ही विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उप्र सरकार, 2019 में वाइस चेयरमैन गोरखपुर डेवलपमेंट अथोरिटी एवं 2020 में विशेष सचिव नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग लखनऊ के पद पर तैनात रहे। जिलाधिकारी मूलत: तमिलनाडू के करुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, एवं समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed