{"_id":"5824cd4c4f1c1b8553b3abc3","slug":"nemi-became-president-general-secretary-shukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेमि बने अध्यक्ष, शुक्ला महामंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेमि बने अध्यक्ष, शुक्ला महामंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
court disitoin, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बृहस्पतिवार को हुए मतदान में अधिवक्ता नेमिकुमार जैन अध्यक्ष और हरीकृष्ण शुक्ला महामंत्री चुन लिए गए।
जिला बार भवन में बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को चार बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। कुल 401 वोट डाले गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर नेमिकुमार जैन को 242 वोट, काशीराम कुुशवाहा को 149 वोट और दस वोट अवैध पाए गए। वहीं महामंत्री पद पर सबसे अधिक वोट अधिवक्ता हरीकृष्ण शुक्ला को 202 वोट, हेमंत चौधरी को 121 वोट और अरुण चौधरी को 58 वोट मिले। बीस वोट अवैध घोषित किए गए।
इस प्रकार अध्यक्ष पद पर नेमिकुमार जैन ने 93 वोट से जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर हरीकृष्ण शुक्ला ने 81 वोट से जीत हासिल की। वहीं अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता कैलाश बाबू समैया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार चौधरी, सह सचिव प्रशासन पद पर हिमांशु हुंडैत, सह सचिव प्रकाश पद पर मनीष श्रीवास्तव, सह सचिव पुस्तकालय पद पर दीपक सिंह राजपूत चुने गए।
वहीं सह कार्यकारिणी छह पद वरिष्ठ पर जयपाल सिंह, भागीरथ कुशवाहा, मुकेश कटारे, मुहम्मद खान, राजेंद्र कुमार तामियां, हरीश कुमार अग्रवाल और छह कनिष्ठ पद पर अधिवक्ता अभिषेक कुमार जैन, आरिफ बेग, कृपाल अहिरवार, डा.राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मुन्नालाल नांगल, बसीमराजा को निर्विरोध घोषित किया गया। एल्डर्स कमेटी/पैनल ऑफ रिटर्निंग ऑफीसर्स कमेटी में अध्यक्ष राधाबल्लभ करौलिया, सदस्य देवेंद्र कुमार जैन, नर्वदा प्रसाद चौबे, संतोष कुमार गोयल, गोकुल प्रसाद राजपूत, चुनाव अधिकारीगण जय कुमार समैया, शरदकांत चौबे, नीरज मोदी, बिपिन बिहारी सक्सेना, प्रकाश नारायण देवलिया, राजेश चतुर्वेदी, सुनील कुमार देवलिया, हरिओमशरण नायक, प्रतीश तिवारी, पवन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।