फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Negligence: Electricity pole standing right in the middle of a CC drain under construction.

लापरवाही : निर्माणाधीन सीसी नाली के बीचों-बीच खड़ा विद्युत पोल

Wed, 08 Jul 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Electricity pole standing right in the middle of a CC drain under construction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। नगर पंचायत ने नंदवानी बगीचा में सड़क व नाली निर्माण में खुलेआम लापरवाही बरती जा रही है। नाली निर्माण के बीच में ही विद्युत पोल खड़ा है। मगर उसे हटावाए बगैर ठेकेदार नाली का निर्माण करा रहे हैं। ऐसे में बाद में जल निकासी और इससे होने वाली असुविधा से मोहल्लेवालों को सामना करना पड़ेगा।
मोहल्ले में नंदवानी बगीचा से मुकेश राही के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण होना है। ठेकेदार द्वारा नाली का निर्माण शुरू कराया गया। जिसमें भारी लापरवाही सामने आई है। नाली के ठीक बीच में बिजली का खंभा खड़ा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि समझ नहीं आ रहा कि नाली जल निकासी के लिए बनाई जा रही है या पानी रोकने के लिए। नाली के बीचों-बीच बिजली खंभा होने से कूड़ा-कचरा फंसेगा। गंदा पानी आगे नहीं बढ़ पाएगा। बरसात में जल भराव की स्थिति बन जाएगी। लोगों ने बताया कि निर्माण से पहले खंभे को शिफ्ट कराना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार ने जल्दबाजी में नाली बना दी। जेई ने भी मौके का मुआयना किए, बिना ही कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

00000000000

यदि नाली के बीच में खंभा है तो बिजली विभाग से समन्वय कर उसे शिफ्ट कराया जाएगा। नाली को दुरुस्त किया जाएगा।- अखिलेश कुशवाहा, जेई, नगर पंचायत

0000000

आरसीसी नाली निर्माण में विद्युत पोल आड़े आने की जानकारी मिली है। बरसात शुरू होने के कारण नाली का निर्माण जरूरी है। जल्द ही विद्युत पोल को नाली से हटवाकर अन्य स्थान पर लगवाया जाएगा।-मनीष कुमार तिवारी,अध्यक्ष नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed