फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NEET-UG exam will be held tomorrow at two centers

Lalitpur News: कल दो केंद्रों पर होगी नीट-यूजी परीक्षा

Fri, 02 May 2025 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
NEET-UG exam will be held tomorrow at two centers
692 परीक्षार्थी शामिल होंगे राष्ट्रीय सह प्रवेश परीक्षा में, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को नामित कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
4 मई को जिले में राष्ट्रीय सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) आयोजित की जाएगी। दो केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 692 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें राजकीय इंटर काॅलेज में 380 और जवाहर नवोदय विद्यालय में 312 परीक्षार्थी परीक्षा देने को पहुंचेगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गर्मी का सीजन होने के चलते केंद्र पर परीक्षार्थियों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ में परीक्षार्थियों को गर्मी न लगे इसके लिए केंद्रों पर विद्युत की आपूर्ति सुचारु रहेगी। साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए मजिस्ट्रेट और केंद्र प्रभारियों को नामित कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन सहित पुलिस के अधिकारी भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed