फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   neel khandeswer temple

‘हर-हर भोले- बम-बम भोले’ से गूंजा नीलकंठेश्वर मंदिर

Tue, 14 Jul 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
neel khandeswer temple
नीलकंठेश्वर मंदिर के पुजारी आजादपुरी - फोटो : LALITPUR
पाली। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर विंध्याचल पर्वत श्रंखला पर स्थित श्री नीलकंठेश्वर मंदिर अद्वितीय है। सावन के महीने में यहां दूर- दूर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। अबकी बार कोरोना संक्रमण के कारण बहुत कम श्रद्धालु आ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर बम-बम’ के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कस्बा पाली स्थित भूत भगवान श्री नीलकंठेश्वर मंदिर प्रमुख शिव मंदिरों में से एक है। करीब 13 सौ साल पुराना चंदेल कालीन राजाओं द्वारा निर्मित मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। सीढ़ियां चढ़कर इस मंदिर तक पहुंचा जाता है। सीढ़ियों के दोनों ओर झरना भी बहता है। हालांकि, यह विहंगम दृश्य अच्छी बरसात में ही देखने को मिलता है। यहां के स्थानीय निवासी बताते हैं कि मंदिर के नीचे जो झरना साल भर बहता है। उसका पानी कहां से आता है, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। लेकिन, जो भी इस पानी को लगातार सेवन करता है उसकी काया निरोगी बन जाती है।
विज्ञापन

----------
शिवजी की त्रिमुखी प्रतिमा
एक मुखी ज्योतिर्लिंगमंदिर में काले पत्थर से भगवान की त्रिमुखी अद्भुत प्रतिमा के दर्शन होते हैं। इस प्रतिमा को दसवीं शताब्दी में चंदेलकालीन राजाओं ने बनवाया था। इस से मंदिर में शिखर नहीं है। भगवान शिव की त्रिमुखी प्रतिमा के नीचे फर्श पर एक मुखी ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। शिव भक्त इसे भगवान भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर रूप मानते हैं। इस अद्भुत प्रतिमा के आठ हाथ दर्शाए गए हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का अभिषेक व पूजन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
ऐसे पहुंचें मंदिर
बाहर से आने वाले श्रद्धालु ललितपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर पाली पहुंचने के लिए बस से जा सकते हैं। पाली बस स्टैंड पर उतरकर लगभग चार किलोमीटर दूर श्री नीलकंठेश्वर मंदिर बना है। लेकिन, कस्बा पाली में रात्रि विश्राम का कोई साधन नहीं है। इसीलिए सुबह जाकर शाम को जिला मुख्यालय लौट आएं।

फोटो सहित क्रमांक - 3-कैप्सन - भीतर कोट शिवालय में अभिषेक करता श्रद्धालु।
शिवालयों में किया भोले का अभिषेक
तालबेहट। सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने हजारिया महादेव मंदिर बाहर कोट और भीतर कोट पर जाकर भगवान शिव के दर्शन किए और अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं को बारी- बारी से दर्शन करने की व्यवस्था की थी। कोरोना संक्रमण के बाद भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए, जिन्हें मंदिर के व्यवस्थापकों ने बारी-बारी से दर्शन कराने की व्यवस्था बनाई थी। उधर, श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बाहर कोट मंदिर पर सुबह पुलिस की व्यवस्था रही।

श्री नीलकंठेश्वर मंदिर में भगवान की पूजा- अर्चना करते श्रद्धालु

श्री नीलकंठेश्वर मंदिर में भगवान की पूजा- अर्चना करते श्रद्धालु- फोटो : LALITPUR

श्री नीलकंठेश्वर मंदिर में विराजमान भगवान शिव की त्रिमुखी प्रतिमा

श्री नीलकंठेश्वर मंदिर में विराजमान भगवान शिव की त्रिमुखी प्रतिमा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed