{"_id":"63b06707ad321740ab381f49","slug":"nayi-pension-swakar-nahi-hai-lalitpur-news-jhs236029050","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जबरन नई पेंशन योजना को नहीं करेंगे स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जबरन नई पेंशन योजना को नहीं करेंगे स्वीकार
विज्ञापन
सिलावन (ललितपुर)। उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई महरौनी ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नई पेंशन योजना के जबरन थोपने का पुरजोर विरोध किया है। इस संबंध में शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप कर अपना विरोध जताया हैं।
ज्ञापन में बताया गया हैं कि नई पेंशन योजना प्रदेश के बेसिक शिक्षकों पर जबरदस्ती स्वीकार करने का प्रयास किया जा रहा हैं और स्वीकार न करने की स्थिति में जबरन वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यह बेसिक शिक्षकों के साथ तानाशाही व्यवहार को दर्शाता हैं। वित्त नियंत्रक के इन तानाशाही पूर्ण आदेश से प्रदेश के बेसिक शिक्षकों में आक्रोश हैं।
शिक्षकों ने वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के जबरन नई पेंशन योजना स्वीकार करने और वेतन से जबरन कटौती करने व वेतन रोकने संबंधी तानाशाही पूर्ण आदेश को निरस्त करने की मांग की हैं। साथ ही पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने की भी मांग की हैं। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मंत्री महेश चौहान, कोषाध्यक्ष दामोदर दास, प्रदीप मिश्रा, सुरेश कुमार, गनू अहिरवार, अयूब खान, दयाशंकर सोनी, सहाब सिंह, पार्थसारथी गोस्वामी, महेश तिवारी, सोन सिंह, जगदीश परिहार, प्रीति, विश्वजीत आदि मौजूद रहे।