{"_id":"69a1ed1b91ee50ee40084bbe","slug":"national-lok-adalat-to-be-held-on-march-14-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-152357-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
विज्ञापन
- प्रोसेस सर्विंग कमेटी की बैठक में पुलिस प्रशासन को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अगले माह 14 मार्च को किया जाना है। इसके लिए न्यायिक अधिकारियों ने प्रोसेस सर्विंग कमेटी की बैठक आयोजित कर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक वादों का लाभ लोगों को मिल सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर अपर जिला जज प्रथम/अध्यक्ष प्रोसेस सर्विंग कमेटी यादवेंद्र सिंह के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के लिए प्रोसेस सर्विंग कमेटी की बैठक आयोजित की। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक यातायात आलोक कुमार तिवारी शामिल हुए, जिस पर न्यायिक अधिकारी ने उन्हें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में जारी नोटिस, समन की तामीला शीघ्र एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत का लाभ मिल सके। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने दी है।