{"_id":"d418d0867ff0657a8f16acb3762c41d3","slug":"nager-palika-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्ट निकलवाई, नाली बनाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्ट निकलवाई, नाली बनाने के दिए निर्देश
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 01 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष ने बुधवार को सफाई निरीक्षकों के साथ नझाई बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने नालियों की सिल्ट मौके पर खड़े होकर निकलवाई तथा अवर अभियंता को पानी निकासी के लिए सीधी नालियां बनाने के निर्देश दिए, जिससे व्यापारियों व नगर के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
बुधवार को व्यापारियों की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने नझाई बाजार का निरीक्षण किया। नझाई बाजार स्थित वाटर वर्क्स के पास, फल एवं सब्जी मंडी में गंदगी देखने को मिली। पॉलीथिन फंसने से नालियां चोक मिलीं। इस पर उन्होंने जेसीबी को बुलवाया और सफाई कर्मचारियों की सहायता से खड़े होकर सिल्ट निकलवाई। उन्होंने अवर अभियंता विपिन कुमार को गंदे पानी की निकासी के लिए सीधी नालियां बनवाने, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आर के लवानियां को गंदगी का उठान कराने व सिल्ट निकलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को समझाया कि दुकानों से निकली गंदगी नाली में न डालें, डस्टबिन का प्रयोग करें, जिससे नगर को साफ सुथरा रखा जा सके। उन्होंने अधीनस्थों को चेताया कि नगर के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सफाई कार्य का नियमित निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान पार्षद पति अफजुल रहमान, नगर पालिका कर्मचारियों के साथ व्यापारी उपस्थित रहे।