{"_id":"63d41a4d3eb522762422987b","slug":"na-lalitpur-news-c-11-1-30872-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवक ने धारदार हथियार से काटा गला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवक ने धारदार हथियार से काटा गला, मौत
Sat, 28 Jan 2023 12:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला पिसनारी निवासी युवक ने बृहस्पतिवार को घर में ही मानसिक परेशानी के चलते धारदार हथियार से अपने हथेली और गला काट लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारी मोहल्ला निवासी राहुल जैन (23) पुत्र महेंद्र जैन बृहस्पतिवार को दोपहर में घर में ही अपने कमरे में था। उसकी मां वहां से निकली तो वह अपने कमरे में लेटा हुआ मोबाइल चला रहा था और उसने मां से पंखा चलाने को कहा।
मां कुछ काम करके कुछ ही देर में कमरे में पहुंची तो कमरे में खून पड़ा देख वह घबरा गई और चिल्लाते हुए अन्य लोगों को बुलाया। जबकि राहुल खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। यह देख परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के पिता घर में ही किराने की दुकान खोले हैं और मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बताया गया कि राहुल की चार वर्ष पहले शादी हुई थी और उसका एक बेटा है, लेकिन शादी के दो साल बाद ही उसका तलाक हो गया था। करीब छह माह पहले उस पर एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और वह कुछ ही दिनों पहले जेल से छूटा था।