फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   murder case

अपह्त कर्मी की हत्या, आज हो सकता है खुलासा

Mon, 05 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 05 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
murder case
ललितपुर। दवा की दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी के एक महीने से गायब
विज्ञापन
रहने के बाद उसकी हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस इसका खुलासा आज सोमवार को कर सकती है।



स्टेशन रोड स्थित दवा की दुकान पर काम करने वाला नेहरु नगर निवासी सुरेंद्र पाल चार सितंबर को दुकान की वसूली करने महरौनी तहसील गया था। सुरेंद्र के वापस नहीं लौटने पर करीब 15 दिन बाद महरौनी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस को इस मामले की तहकीकात के दौरान अपह्त कर्मी की हत्या की जानकारी हुई। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो हत्या में मृतक के करीबियों का हाथ है और पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर सकती है। हत्यारों व हत्या की वजह का खुलासा पुलिस आज कर सकती है। उधर, केमिस्ट एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर हत्यारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर मनोज जैन, आशीष उपाध्याय, भगत सिंह, रजनीश समैया, संभव सिंघई, अजय जैन, बृजबिहारी उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।



उधर, एक माह से लापता युवक की हत्या के खुलासे व हत्यारोपियों पर कार्रवाई  किए जाने की मांग को लेकर पाल समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कुंदन पाल और करन पाल के नेतृत्व में  पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि नेहरू नगर निवासी सुरेंद्र सिंह स्टेशन रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वह चार सितंबर को लापता हो गया था। उसकी कुछ लोगों ने हत्या कर दी है। उन्होंने हत्या के खुलासे व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दिनेश पाल, महेश पाल, काशीराम पाल, राजेश पाल, लक्ष्मन पाल, अरविंद  पाल, सुखनंदन पाल, श्रीपत पाल, हीरालाल पाल, उत्तर पाल, कैलाश पाल, अमन  पाल, विजय बहादुर पाल, पप्पू पाल, सुरेंद्र पाल, मुकेश पाल, रघुराज पाल,  जाहर पाल, फूलचंद्र पाल, शिवराज पाल, महेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed