फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Munnabhai can not sit for UP board exams

यूपी बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे मुन्नाभाई

Wed, 08 Mar 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Munnabhai can not sit for UP board exams
यूपी बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे मुन्नाभाई - फोटो : demo
 इस साल की यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में मुन्नाभाई (फर्जी परीक्षार्थी) नहीं बैठ सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल रोकने के उद्देश्य से प्रवेश पत्र पर तमाम जानकारी शामिल कर दी हैं। इससे परीक्षक के साथ परीक्षार्थियों को भी आसानी हो गई है। परीक्षक जहां प्रवेश पत्र को देखकर परीक्षार्थी की पूरी जानकारी हासिल कर सकता है, तो वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम बार-बार देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।       
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों की घुसपैठ रोकने के मकसद से प्रवेश पत्र पर कई नई सूचनाएं समाहित की हैं। इससे परीक्षार्थी के विषयों से जुड़ा परीक्षा कार्यक्रम सम्मिलित किया गया है। इससे परीक्षार्थियों को बोर्ड से उपलब्ध कराई गई स्कीम को पूरा नहीं खंगालना पड़ेगा। यही नहीं, प्रवेश पत्र में अगले प्रश्नपत्र में दिन और पाली का उल्लेख किया गया है। कार्ड पर क्यूआर कोड (क्यूक रिस्पांस) डाला गया है। जिसे स्कैन करने पर बोर्ड मुख्यालय में दर्ज परीक्षार्थियों की पूरी जानकारी पलक झपकते मोबाइल के स्क्रीन पर आ जाएगी। इससे किसी और के नाम से कोई दूसरा तो परीक्षा नहीं दे रहा हैं, इसकी जानकारी आसानी से हो जाएगी। इसके अलावा परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, विद्यालय का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, जन्म तिथि, संस्थागत/व्यक्तिगत, चयनित विषय आदि का जिक्र किया गया है। इन सूचनाओं से परीक्षक को परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र वितरण करना आसान हो गया है। परीक्षक प्रवेश पत्र को देख कर प्रश्न पत्र कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed