फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Munafakhore and Blackmail will stop in city officer

मुनाफाखोरी व कालाबाजारी रोकेंगे जिले के अफसर

Wed, 25 Mar 2020 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Munafakhore and Blackmail will stop in city officer
ललितपुर। जिले को लॉकडाउन किए जाने के बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने आम जनमानस को आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित करने, मुनाफाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए वार्डवार अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु शासन ने जिले को लॉकडाउन कर दिया है। इसके मद्देनजर अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुुमार मिश्र ने रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई है। इसके तहत नोडल अधिकारी कर अधीक्षक विशाल सिंह, राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा और आशुतोष को बनाया है। इसके अलावा अशोक शिवहरे, सुधीर कुमार रावत, सिकंदर खान, दीपेंद्र कुमार, लक्ष्मीनारायण सोनी, पुरुषोत्तम कुशवाहा, जागेश कुमार, घनश्याम रैकवार, सुरेश कुमार खटीक, रमेश सेन, सुरेश कुमार राठौर और जगदीश प्रसाद नामदेव की ड्यूटी लगाई है। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी व महेंद्र सिंह यादव से संपर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उधर, अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्र ने आदेश जारी करके कहा है कि वार्डवार तैनात किए गए अफसर सुबह आठ बजे से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। शहर के वार्ड सिद्दनपुरा में राजीव शुक्ला परियोजना अधिकारी डूडा, रैदासपुरा में शैलेंद्र कुुमार वाणिज्य कर अधिकारी, नेहरू नगर में योगेश द्विवेदी वाणिज्य कर अधिकारी, गांधीनगर में विपिन शुक्ला वाणिज्य कर अधिकारी, झांसीपुरा में अशोक कुमार डीसी वाणिज्य कर अधिकारी, रामनगर में राजकमल यादव बंदोबस्त अधिकारी, बड़ापुरा में विश्वजीत सिंह चकबंदी अधिकारी, जुगपुरा में रामप्रवेश बीएसए, सिविल लाइन प्रथम में रामशंकर डीआईओएस, कटरा बाजार में बलिराम परियोजना निदेशक, सिविल लाइन द्वितीय में इंद्रमणि त्रिपाठी डीडीओ, आजादपुरा तृतीय में डीपी अग्रहरि श्रम प्रवर्तन अधिकारी, घुसयाना में रमेश चंद्र गुप्ता एआर, रावतयाना द्वितीय में अरविंद कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गांधीनगर प्रथम में प्रशांत मलैया खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आजादपुरा प्रथम में पीयूष चंद्र राय जिला सूचना अधिकारी, सिविल लाइन द्वितीय में महाराज स्वामी प्राचार्य डायट, सुभाषपुरा में शालिकराम प्रभारी उद्यान अधिकारी, आजादपुरा द्वितीय में दिलीप कुमार जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, तालाबपुरा प्रथम में अभिषेक अवस्थी जिला समाज कल्याण अधिकारी, तालाबपुरा द्वितीय गौरव यादव जिला कृषि अधिकारी, नदीपुरा में सुरेंद्र कुमार पटेल जिला प्रोबेशन अधिकारी, रावतयाना प्रथम में सुभाष चंद्र जिला आबकारी अधिकारी, लक्ष्मीपुरा में मनीष कुमार आबकारी निरीक्षक, चौबयाना में सुनील कुमार खंड विकास अधिकारी, महावीरपुरा में कमल निवास त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और रिजर्व में भरत वर्मा नगर शिक्षा अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed