फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mp, mla will distribute medicine kit

सांसद, विधायक कराएंगे दवाइयों की किटों का वितरण

Sun, 23 May 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
mp, mla will distribute medicine kit
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कोविड के परिणामों एवं वैक्सीनेशन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना की दवाओं की किट तैयार करने के लिए ग्राम विकास विभाग के कर्मचारियों का सहयोग लें।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में सबसे पहले 24 घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई। शनिवार को 3034 टेस्ट किए गए और 19 पॉजीटिव मरीज पाए गए। 77 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने में सहयोग किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सांसद एवं विधायक को 300-300 दवाइयों की किट उपलब्ध करा दें, ताकि क्षेत्र में उनका वितरण करा सकें। निगरानी समितियों द्वारा घर- घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है, उन्हें दवाओं की किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को 19 मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं, जिनमें सात मरीज ट्रेस नहीं हुए हैं। उन्होंनेे निर्देश दिए कि अनट्रेस मरीजों को जल्द ट्रेस किया जाए। पुलिस विभाग का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन

जनपद में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नियमित रूप से ब्लीचिंग एवं चूने के पाउडर का छिड़काव एवं फॉगिंग हो रही है। 21 मई को 68 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे 56,500 रुपये की धनराशि वसूली गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्यता से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर यादव, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, जिला पंचायतराज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, डा. जेएस बख्शी, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed