फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   motor unfit water crisiss

मोटर खराब, शहर में नहीं आया पानी

Mon, 18 Mar 2019 01:28 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Mon, 18 Mar 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
motor unfit water crisiss
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। जल संस्थान की मोटर में अचानक खराबी आ जाने से लोअर जोन में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे चौबयाना, मऊठाना समेत आसपास के अन्य मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों को हैंडपंप से पीने का पानी जुटाना पड़ा। इस दौरान लोगों को अनेक दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में साढ़े तेरह हजार पानी के कनेक्शन हैं, जिन्हें लोअर व अपर जोन में विभाजित किया गया है। जल संस्थान इन सभी उपभोक्ताओं को पानी की सप्लाई करता है। मौजूदा समय में विभाग धन की कमी से जूझ रहा है। जहां कर्मचारियों को वेतन व अन्य देयकों के लिए परेशान होना पड़ रहा है, वहीं मशीनों की मरम्मत में भी धन की कमी आड़े आ रही है। वर्षों पुरानी मशीनें होने के कारण आए दिन पंप खराब हो जाते हैं। बीते माहों में कई बार पंप खराब हो चुके हैं। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद जलापूर्ति में सुधार देखा जा रहा था कि लोअर जोन की आपूर्ति में लगा एक पंप अचानक खराब हो गया, जिससे कसाई मंडी की टंकी नहीं भर पाई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब जलापूर्ति की गई है तो ढलान वाले क्षेत्रों में पांच से दस मिनट की पानी आया। लेकिन, मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, मऊठाना, रैदासपुरा, नारायणपुरा, बजरिया में लोग बूंद-बूूंद पानी के लिए परेशान हो गए। सुबह सात बजे तक लोग जलापूर्ति होने के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन जब पाइप लाइनों से बूंद नहीं गिरी, तब जाकर लोगों ने हैंडपंपों की ओर रुख किया। ऐसे में कई हैंडपंपों पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सबसे ज्यादा हैंडपंपों पर दवाब  मोहल्ला खिरकापुरा, रैदासपुरा, श्रद्धानंदपुरा व बजरिया में देखा गया। पानी की आपूूर्ति बाधित होने से कई लोगों की दिनचर्या लेट शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
मोहल्ला रैदासपुरा में पीने के पानी की बड़ी समस्या है। यहां हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाते हैं। आज नलों में पानी नहीं आया तो हैंडपंप पर भीड़ लगी रही। जिस कारण खिरकापुरा से पानी भरकर लाना पड़ा।
- फूलाबाई

गर्मी आने वाली है, लेकिन अब तक जल संस्थान की व्यवस्थाएं ठीक नहीं हो सकी है। यदि यही हाल रहा तो गर्मियों में बूंद-बूंद पानी के लिए झगड़ा होगा। अफसरों को अभी से सप्लाई पर ध्यान देना होगा।

- सकुन

जल संस्थान की आपूर्ति सही नहीं कर रहा है, लेकिन पानी के बिल समय से भेज देता है। जब पानी नहीं दे पा रहे हैं तो उन्हें बिल भी नहीं भेजना चाहिए।
- मिथला

जिस दिन जल की आपूर्ति नहीं होती, उस दिन नहाने के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो जाता है। हैंडपंप से लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता, तब जाकर पानी उपलब्ध हो पाता है।
- अनीता

पंप में अचानक खराबी आ गई थी, जिस वजह से जलापूर्ति बाधित हुई। पंप की मरम्मत कराई जा रही है। सोमवार को जलापूर्ति पूर्व की भांति सुचारू हो जाएगी।
- प्रवीण यादव, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed