{"_id":"5eb997988ebc3e902c20898d","slug":"motor-damage-for-water-problem-in-pali-lalitpur-news-jhs1665122169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर खराब होने से पाली में गहराया पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर खराब होने से पाली में गहराया पानी का संकट
विज्ञापन
हैड़पंप पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : LALITPUR
पाली। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान सभी को घरों में रहने की सलाह दी है, लेकिन नगर के वार्ड टिपुआ गांधी चौक और मंदिर मुहल्ला के लोग पेयजल के लिए भरी दोपहरी में घर से बाहर निकलने को मजबूर हैं। नगर पंचायत द्वारा हैंडपंप में पेयजल को डलवाई गई मोटर खराब पड़ी है। इससे परेशान होकर मुहल्ले वालों को आधा किलोमीटर दूर जाकर दूसरे हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं।
टिपुआ वार्ड में पेयजल एक गंभीर समस्या है। यहां एकमात्र सरकारी हैंडपंप ही लगा है, जिसमें मीठा पानी आता है। इसमें नगर पंचायत ने मोटर डलवाई थी, लेकिन मोटर खराब हुए दो महीने बीत गए और अभी तक सही नहीं हुई है। वहीं, अन्य हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चला जाने के कारण उन्हें काफी देर तक चलाना पड़ता है, इसके बाद थोड़ा सा ही पानी आता है। मुहल्ले में पांच हैंडपंप लगे हैं, लेकिन सभी पानी के बिना बेकार हैँ।
हैंडपंप में सिंगल फेस की मोटर डाली गई थी, जो काफी समय से खराब है। एक हजार की आबादी वाले वार्ड में नागरिक लॉकडाउन के दौरान रोजगार छिनने से ज्यादा पेयजल समस्या से परेशान हैं। मुहल्ला गांधी चौक के लोग भी पेयजल की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। इस वजह से सभी नागरिक हरदौल के चबूतरे के हैंडपंप से पानी भरते हैं।
विज्ञापन
सुबह चार से सात बजे तक हैंडपंप पर लाइन लगाकर मारामारी के बीच पानी का बंदोबस्त और उसके बाद खाना बनाने के लिए लोगों को पानी का इंतजार करना पड़ता है। यह एक दिन का हाल नहीं, बल्कि मुहल्ले के लोगों की दिनचर्या बन चुकी है। इस समस्या की तरफ न जनप्रतिनिधि सुध ले रहे हैं और न नगर पंचायत इस ओर कोई ध्यान दे रही है।
गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पानी के बिना हम लोग परेशान हैं। पीने के लिए पानी कहां से लाएं। घर के सामने हैंडपंप लगा है, लेकिन खराब है। - हेमलता चौरसिया
हमको पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। एक बाल्टी पानी के लिए कोई दूसरा काम नहीं कर पाते हैं। पानी की विकट समस्या है। - लीलाबाई सेन
पानी भरने के लिए हैंडपंप के निकट बाल्टी रखकर धूप से बचने के लिए पड़ोसी के घर के सामने बैठ कर नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद पानी भर पाते हैं। - गुलाब बाई
पानी की सबसे गंभीर समस्या टिपुआ गांधी चौक में है। यहां न तो सरकारी बोर चालू हालत में है और न ही प्राइवेट बोर में पानी है। - अरविंद उर्फ बृजेश चौरसिया
पानी की इतनी समस्या है कि जब से हैंडपंप की मोटर खराब हुई है, तब से रोज देखते रहते हैं कि अब आएंगे नल, लेकिन उम्मीद नहीं है। - रघुवीर चौरसिया
एकमात्र हैंडपंप से पूरे मुहल्ले के लोगों द्वारा पानी भरे जाने से काफी भीड़ रहती है। एक मटका भरने के लिए एक घंटे से भी ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। - घनश्याम चौरसिया, पूर्व सभासद
पाइपलाइन और मोटर नगर पंचायत 20 दिन पहले सही करा चुकी है। बिजली के बोर्ड को कोई खराब कर गया है। इस कारण मोटर दोबारा खराब हो गई है। लॉकडाउन के कारण सामान नहीं आ पा रहा है, जल्द सही कराएंगे। - रामकुमार चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष