फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mother of five eloped with lover split up children with husband

UP: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग गई, संतानों का भी पति से किया बंटवारा... बोली- तीन बच्चे मेरे और दो तुम रखो

Fri, 28 Nov 2025 10:49 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पाली/ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पाली/ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Nov 2025 10:49 AM IST
सार

बच्चे मां को याद कर-कर रो रहे हैं। वे दोनों अपनी दादी और पिता से सवाल कर रहे हैं कि उनकी मां और भाई-बहन कहां चले गए हैं। मासूमों के सवालों का जवाब न तो पिता के पास है और ही दादी के पास।

विज्ञापन
Mother of five eloped with lover split up children with husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूपी के ललितपुर जिले के कस्बा पाली के एक मोहल्ले में पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ अपनी नई दुनिया बसा ली। दो बच्चों को वह पति के पास छोड़ गई, जबकि तीन बच्चों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

अब दोनों बच्चे मां को याद कर-कर रो रहे हैं। वे दोनों अपनी दादी और पिता से सवाल कर रहे हैं कि उनकी मां और भाई-बहन कहां चले गए हैं। मासूमों के सवालों का जवाब न तो पिता के पास है और ही दादी के पास।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शादी 15 वर्ष पहले कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवक से हुई थी। महिला की चार पुत्रियां और एक पुत्र है। सभी बच्चों की उम्र दस वर्ष से कम की है और सबसे छोटा बच्चा डेढ़ साल का है। कुछ माह पूर्व महिला कहीं चली गई थी। उसके पति को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी कस्बा के ही व्यक्ति के घर पर है।

विज्ञापन

इसके बाद पति ने पाली थाना में प्रार्थना पत्र दिया था। पाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बुलाया कर समझाया। महिला के पति ने भी खूब समझाया, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। जब पति ने बच्चों को साथ में रखने के लिए कहा तो महिला नहीं मानी।

इस बीच महिला और उसके पति के बीच आपसी समझौता हुआ। महिला ने दो बेटियों और एक बेटे को अपने पास रखा लिया, जबकि पति को दो बेटियां दे दीं। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई। 

प्रेम प्रसंग में बच्चों का इस प्रकार से बंटवारा होने की चर्चा कस्बा में खूब हो रही है। वहीं महिला के पति के पास रह रहे दो बच्चे अपने भाई-बहनों से बिछड़ने के गम में हैं।

यह बोले अधिकारी
मामला थाना पाली में आया था। महिला को उसके पति ने खूब समझाया, लेकिन महिला प्रेमी के साथ में रहना चाहती थी। दोनों ने आपस में ही बच्चों का बंटवारा कर लिया है। दोनों यह बात लिखित रूप से दे गए हैं। - दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना पाली

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed