फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mother dies four days after daughter commits suicide

Lalitpur News: बेटी के आत्महत्या करने के चार दिन बाद मां की हुई मौत

Thu, 18 Jul 2024 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mother dies four days after daughter commits suicide
ललितपुर। शादी के दो दिन पहले युवती के रस्सी द्वारा फंदा गले में डालकर आत्महत्या करने के चार दिन बाद उसकी बीमार मां की भी मौत हो गई। वह सात-आठ माह से कैंसर पीड़ित थी और घर पर बिस्तर पर थी। चार दिन में घर के अंदर दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालाबपुरा जगदीश मंदिर के पीछे निवासी मिनी जैन (32) ने अपनी शादी से दो दिन पहले 13 जुलाई की दोपहर घर में रस्सी के फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। इससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई थीं। परिजनों को भी यह समझ में नहीं आ रहा था कि मिनी ने आखिर क्यों जान दी। जबकि, वह शादी को लेकर काफी खुशी थी और खरीददारी भी कर रही थी। परिजनों के मुताबिक शादी से पहले बेटी के जान देने से मां मीना जैन (65) पत्नी प्रदुम्म जैन भी सदमे में आ गई थी। वह करीब छह महीने से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी। बुधवार की दोपहर को मीना ने भी दम तोड़ दिया। घर में चार दिनों के अंदर बेटी के बाद मां की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। नाते-रिश्तेदार सहित मोहल्ले के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed