{"_id":"614cd9c48ebc3e003f2d6ff2","slug":"mother-beaten-by-son-in-banyana-village-lalitpur-news-jhs2050465169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वजों को तर्पण तो दूर.. कलयुगी बेटे ने बूढ़ी मां को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वजों को तर्पण तो दूर.. कलयुगी बेटे ने बूढ़ी मां को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
rape3 grafic.jpeg
- फोटो : rape3 grafic.jpeg
डोंगराखुर्द/ललितपुर। कहते हैं बेटा पूर्वजों को तर्पण करेगा, तो उन्हे शांति मिलती है, लेकिन जिले के नाराहट क्षेत्र के ग्राम बनयाना में एक ऐसा भी मामला सामने आया है, जहां पूर्वजों का तर्पण करना तो दूर एक कलयुगी बेटे ने जमीन की खातिर श्राद्ध पक्ष में अपनी बूढ़ी मां को बेरहमी से पीट दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
जिले के नाराहट क्षेत्र के ग्राम बनयाना के वायरल हुए वीडियो में युवक जमीन की खातिर अपनी बूढ़ी मां को जमीन पर पटककर लात घूसों से पीटता नजर आ रहा है और उसके बाल पकड़कर घसीट रहा। इस नजारे को गांव के लोग तमाशबीन बनकर देखते हुए निकल रहे थे। किसी ने लड़के को रोकना तो दूर उस बूढ़ी मां की मदद तक नहीं की। वायरल वीडियो में बूढ़ी मां बेटे के हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती नजर आ रही है। लेकिन, कलयुगी बेटे को दया भी नहीं आई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद नाराहट पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी बेटे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
-------------
आए दिन करता है मारपीट
जानकारी के मुताबिक नाराहट के ग्राम बनयाना दयाली निवास करता है। उसकी पत्नी करीब छह वर्ष पूर्व किसी दूसरे युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद वह अपने हिस्से की जमीन अपने भाई के नाम करके अन्य जनपद में मजदूरी करने चला गया था, लेकिन बीते वर्ष लॉकडाउन के चलते वह वापस लौट आया और तभी से वह अपने भाई व मां से अपनी जमीन वापस मांग रहा है और आए दिन घर में गाली गलौज करते हुए मारपीट व अभद्रता करता रहता है। यहां तक कि मोहल्ले वालों द्वारा हस्तक्षेप करने पर उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करता है, इसके चलते कोई भी उसके बीच में पड़ना नहीं चाहता।
विज्ञापन
इस संबंध में नाराहट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि बेटे के द्वारा अपनी ही मां के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले मेें महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।