Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mother and daughter cremated together, son fighting for life in Jhansi

Lalitpur News: मां-बेटी का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र झांसी में लड़ रहा जिदंगी की जंग

Wed, 05 Nov 2025 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter cremated together, son fighting for life in Jhansi
- घरेलू कलह में महिला ने पुत्र-पुत्री को विषाक्त खिलाकर स्वयं कर लिया था सेवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घरेलू कलह के चलते अपने दो बच्चों सहित विषाक्त पदार्थ चूहामार का सेवन करने से हुई महिला और उसकी एक पुत्री की मौत के बाद मंगलवार की रात को दोनों के शव घर पहुंचे। यहां नम आंखों के बीच मां-बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं विषाक्त के सेवन से गंभीर अवस्था में झांसी में भर्ती पुत्र जिदंगी की जंग लड़ रहा है।

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बारौद निवासी राजाबेटी (27) पत्नी हरिसिंह ने सोमवार को घरेलू कलह व पति से विवाद के बाद 2 नवंबर को अपने दो बच्चों पुत्र सूर्यांस (8) और पुत्री रियांसी (4) को चूहामार दवा खिलाने के बाद स्वयं खा ली था। तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज से झांसी रेफर कर दिया था। यहां झांसी ले जाते समय रियांसी की रास्ते में मौत हो गई थी। जबकि मां राजाबेटी ने मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मां-बेटी की मौत हो जाने के बाद घर और गांव में मातम छा गया था। मंगलवार की शाम को राजबेटी के शव का झांसी में पोस्टमार्टम होने के बाद और रियांसी के शव का पोस्टमार्टम ललितपुर में होने के बाद दोनों शव बारौद पहुंचे। मां-बेटी के शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया था। जबकि गांव में मातम छा गया गया था। रात को दोनों मां-बेटी के शव का अंतिम संस्कार नम आंखों के बीच किया गया। वहीं विषाक्त पदार्थ के सेवन से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती पुत्र सूर्यांश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह जिदंगी की जंग लड़ रहा है। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है और मामूली से विवाद में एक परिवार के बिखर जाने की बात कह रहे हैं। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed