फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   More than half a dozen trains remained late...passengers kept wandering

Lalitpur News: आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रहीं लेट...भटकते रहे यात्री

Tue, 14 May 2024 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
More than half a dozen trains remained late...passengers kept wandering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार को भी आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिन्होंने तारीख के हिसाब से यात्रा का प्लान बनाया था। उनका तो करीब एक दिन ट्रेन के इंतजार में ही गुजर गया। सोमवार को लेट ट्रेनों में गोरखपुर स्पेशल 25 घंटे व छतीसगढ़ एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रही।

दादर से गोरखपुर जाने वाली 01027 गोरखपुर स्पेशल ट्रेन सुबह 7 बजकर 55 मिनट की जगह 25 घंटे की देरी से चल रही है। 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा से अमृतसर सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर आने वाली 9 घंटे लेट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अमृतसर से कोरबा 2 बजकर 46 मिनट पर आने वाली 10 घंटे देरी से चल रही है। 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर 5 बजकर 59 मिनट पर शाम को आने वाली 6 घंटे देरी से, 12716 सचखंड एक्सप्रेस अमृतसर से हुजूर साहिब नांदेड़ 7 बजकर 56 शाम आने वाली चार घंटे की देरी से पहुंची। 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस शाम तीन बजकर 26 मिनट पर आने वाली 9 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed