{"_id":"5f9dcc148ebc3e9b9c28ed28","slug":"more-than-12-village-carry-light-bill-lalitpur-news-jhs1800311154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों के सहयोग से वसूली जा रही बिजली की बकायादारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों के सहयोग से वसूली जा रही बिजली की बकायादारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। महरौनी, मड़ावरा, जखौरा व तालबेहट क्षेत्र में 24 से अधिक गांवों में सत्तर प्रतिशत से अधिक बिजली बकाएदारी चल रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा जा रहा है, लेकिन अधिकांश उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने को तैयार नहीं है। इससे बिजली विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्राम पड़वां में सर्वाधिक बिजली चोरी हो रही है।
विद्युत अभियान चलाकर राजस्व वसूली की जा रही है। टीमों द्वारा घर-घर और गांव-गांव घूमकर बिजली चेकिंग करके अधिक बकाएदारी वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिन गांवों में एक ट्रांसफार्मर के सभी उपभोक्ताओं ने यदि बिल जमा नहीं किया है, तो उन ट्रांसफार्मर से गांव की बिजली काटी जा रही है। ट्यूबवेल कनेक्शन वाले बड़े बकाएदारों के कनेक्शन भी टीमों द्वारा काटे जा रहे हैं, जिससे किसानों को भी सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग द्वारा अब उन गांवों की सूची तैयार की जा रही है, जिन पर सत्तर प्रतिशत या अधिक की बकाएदारी चल रही है। अब तक बनाई गई सूची केे अनुसार महरौनी क्षेत्र में सैदपुर फीडर के अंतर्गत ग्राम देवरान, मुड़िया, लरगन व सुनवाहा फीडर के ग्राम सुनवाहा, पड़वां व दिदौरा और सिलावन फीडर के ग्राम ककरुआ, पठा, विजैपुरा में लगभग सत्तर फीसदी उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं। जिससे इन गांवों का लाखों रुपये का विद्युत बिल बकाया है। बहुत से गांव में बिजली चोरी भी खूब हो रही है।
ग्राम पड़वा में सबसे अधिक बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही हैं, इस पर बिजली विभाग चोरी रोकने के लिए विद्युत टीमों का गठन कर कार्रवाई की तैयारी में है। इस गांव में सबसे अधिक बिजली की चोरी नलकूप मोटरें अवैध कटिया डालकर की जा रही है। ऐसे में बिजली विभाग को लाखों रुपये का राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। फीडर पर लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी प्रकार जखौरा क्षेत्र में ग्राम तलुआ, कंचनपुरा, विघा तलुआ, बंदपुरा, ग्राम बजर्रा, शबानपुर क्षेत्र में ग्राम बालौनी ऊमरी, मैगान पठा में विद्युत टीमों द्वारा चेकिंग करते हुए कनेक्शन भी काट दिए गए हैं, लेकिन जब कुछ उपभोक्ताओं के बिल जमा मिले तो विभाग को कनेक्शन फिर से जोड़ना पड़े। हालांकि, अब विभाग ग्राम प्रधानों से सहयोग लेकर उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक बकाएदारी वसूली में जुटा हुआ है, ताकि विभाग को राजस्व मिल सके और गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो सके और बिजली चोरी रोकी जा सके।
विज्ञापन
--------
कई गांवों में सत्तर प्रतिशत या इससे भी अधिक लोगों ने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं, जिससे उन गांवों में लाखों की बकाएदारी चल रही है। इसके लिए अभियान चलाकर घर-घर जाकर वसूूली की जा रही है। ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यदि उनके कनेक्शन बिना बिल जमा किए फिर से जुड़े पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।
- सौरभ पटैरिया, उपखंड अधिकारी, महरौनी।