{"_id":"6a4c08d0b069d52c6a087806","slug":"more-than-10-million-saplings-will-be-planted-in-the-district-by-july-10-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-159212-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनपद में 10 जुलाई तक लगाए जाएंगे एक करोड़ से ज्यादा पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनपद में 10 जुलाई तक लगाए जाएंगे एक करोड़ से ज्यादा पौधे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य के सापेक्ष जनपद को एक करोड़ 4 लाख 53 हजार 400 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इन पौधों को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत चिह्नित स्थानों पर रोपा जाएगा। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लक्ष्य आवंटित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग पौधरोपण के लिए 10 जुलाई तक हर हाल में पौध उठान करा लें और अपने विभाग को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष चिह्नित स्थलों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधरोपण कराते हुए स्थल वार जियोटेग्ड फोटो केंद्र सरकार के पोर्टल ‘मेरीलाइफ’ पर अपलोड किए जाने को नोडल विभाग को प्रेषित करेंगे। इसके साथ ही हरीतिमा एप के माध्यम से स्वयं भी पौधरोपण स्थलों की जियो टैंगिंग करें।
बैठक में सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश भारती, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
विभागों को मिला पौधरोपण का लक्ष्य
वन विभाग 51.80 लाख एवं अन्य विभागों को 52.73 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन विभागों में पर्यावरण विभाग को 2,07,000, ग्राम्य विकास विभाग को 26,23,000, राजस्व विभाग को 2,02,000, पंचायती राज विभाग को 2,88,000, आवास विकास विभाग को 25,400, औद्योगिक विकास को 25,900, नगर विकास को 98,600, लोक निर्माण विभाग को 52,000, सिंचाई एवं जल संसाधन को 56,000, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति को 28,000, रेशम विभाग को 30,000, कृषि विभाग को 8,12,000, पशु पालन विभाग को 39,000, सहकारिता को 13,000, उद्योग विभाग को 46,500, ऊर्जा विभाग को 13,000, माध्यमिक शिक्षा को 21,600, बेसिक शिक्षा को 25,000, प्राविधिक शिक्षा को 16,000, उच्च शिक्षा को 66,900, श्रम विभाग को 18,100, स्वास्थ्य विभाग को 47,000, परिवहन विभाग को 13,600, रेलवे विभाग को 35,000, रक्षा विभाग को 27,000, उद्यान विभाग को 4,04,000 एवं गृह विभाग को 39,800 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधरोपण के लिए स्थलों का चिह्नीकरण व विभागों द्वारा पौध उठान की कार्रवाई की जा रही है।