{"_id":"189ecaddcf5db6ea9f34283c50d626f0","slug":"model-city-development-plan-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल सिटी के विकास की कार्ययोजना बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल सिटी के विकास की कार्ययोजना बनेगी
ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और अनियमित तरीके से हो रहे शहरों के विकास के कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में शहरों को साफ, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए मॉडल सिटी का विकास किया जाएगा। जल्द ही इसकी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं चुनिंदा शहरों का चयन करेंगे।
तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण अतिक्रमण, अनाधिकृत कालोनियां, मलिन बस्तियां, जाम, अव्यवस्थित शहरी विस्तार, अस्वच्छता और पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। जो न केवल शहरी नागरिकों के जीवन को, बल्कि संपूर्ण पर्यावरण को प्रभावित कर रही हैं।
ऐसे में जीवनस्तर की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शहरों को साफ, स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है। इसमें ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों को मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने डीएम को दिए निर्देशों में बताया है कि योजना के तहत यातायात और परिवहन व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण होगा, मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक आइलेंड, स्पीड ब्रेकर आदि का निर्माण किया जाएगा।
ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार के लिए नालों और नालियों की समुचित सफाई, कचरा का एकत्रीकरण, शहर के बाहर कचरा निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय, बाशरूम, डस्टबिन, बैठने के लिए बेंच और पेयजल की सुविधा, शहर के अंदर और बाहर पार्क, सिटी फॉरेस्ट का विकास, पौधरोपण और तालाब, पोखर आदि का संरक्षण किया जाएगा।
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास अतिक्रमण हटाया जाएगा, सफाई, सौंदर्यीकरण, पार्किंग और अन्य जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा। जनता स्वच्छता के प्रति जागरूक हो, इसके लिए समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे।
इसके अलावा एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग, अंडरग्राउंड विद्युत केबल, राजकीय अस्पतालों का जीर्णोद्धार और अस्पताल में डाक्टर्स की उपलब्धता की जाएगी। आसरा योजना को बढ़ावा मिलेगा तथा कचरा निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्ययोजना बनाई जाएगी
ललितपुर। शहर को मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शहर का चयन होने के बाद दो साल में शहर को माडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
यदि ललितपुर शहर को माडल सिटी के रूप में विकसित करने को स्वीकृति मिलती है तो जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि, शहर के आसपास अनेक पर्यटन स्थल हैं, जिनका विकास होने पर शहर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।